Free Fire MAX का OB44 अपडेट: रिलीज डेट, नए फीचर्स और छोटी-बड़ी हर जानकारी

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में नए अपडेट्स समय-समय पर रिलीज किए जाते हैं। इससे नए फीचर्स को जोड़ा जाता है और पहले मौजूद खामियां कम हो जाती हैं। हर कोई OB44 अपडेट की रिलीज डेट के बारे में जानना चाहता है। इस आर्टिकल में हम रिलीज डेट और फीचर्स पर नज़र डालेंगे।

Ad

Free Fire MAX के OB44 अपडेट को कब रिलीज किया जाएगा?

OB44 जल्द ही आ गया (Image via Garena)
OB44 जल्द ही आ गया (Image via Garena)

Free Fire MAX में नए अपडेट को लेकर आधिकारिक तौर पर ऐलान देखने को मिल गया है। गेम के अंदर जोड़े गए बैनर के अनुसार OB44 अपडेट को 17 अप्रैल 2024 को शामिल किया जाने वाला है। पिछले कुछ अपडेट्स की तरह इस बार मेंटेनेंस ब्रेक नहीं होगा। आप अपडेट आने के बाद सीधा नए वर्जन को डाउनलोड करके खेल सकते हैं।

Ad

OB44 अपडेट के रिलीज के बाद एंड्रॉइड प्लेयर्स इसे गूगल प्ले स्टोर और iOS के प्लेयर्स इसे एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। OB44 वर्जन को रिलीज करने का समय अभी तक बताया नहीं गया है लेकिन पिछले कुछ अपडेट्स के हिसाब से देखें, तो यह सुबह 9:30 तक शामिल किया जा सकता है।

Garena धीरे-धीरे नए वर्जन से जुड़े टीजर्स भी रिलीज कर रहा है और रिलीज डेट करीब आते-आते अहम फीचर्स को मुख्य रूप से हाइलाइट किया जाएगा।


OB44 अपडेट में आने वाले फीचर्स की जानकारी

कैरेक्टर्स की ताकत में चेंज आएगा (Image via Garena)
कैरेक्टर्स की ताकत में चेंज आएगा (Image via Garena)

OB44 अपडेट का एडवांस सर्वर थोड़े समय पहले ही बंद हुआ है। उसमें कुछ नए विकल्पों को टेस्ट किया गया है। आपको आने वाले OB44 अपडेट में यह चीज़ें मिलेंगी:

Ad
  • नया Kairos कैरेक्टर - पैसिव ताकत Defense Breaker
  • Zombie Hunt मोड की वापसी
  • Ryden, Santino, Caroline, Nikita, Joseph और Kapella कैरेक्टर्स की ताकत में सुधार होगा। दूसरी ओर Tatsuya की ताकत थोड़ी कम हो जाएगी।
  • Vector और MP5 गन की स्किल बेहतर होगी। Charge Buster, Bizon और Trogon की ताकत कम हो जाएगी
  • Mechadrake और Zombie Hunt रिवॉर्ड्स को शामिल किया जाएगा।

आपको नए अपडेट के साथ कुछ इन-गेम इवेंट्स भी देखने को मिलने वाले हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications