Free Fire MAX में OB44 अपडेट द्वारा हथियारों की ताकत और स्टैट्स में हुए बदलावों पर एक नज़र

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में OB44 अपडेट को हाल ही में शामिल किया गया है। इसी के साथ गेम में ढेरों अलग-अलग तरह के बदलाव हो गए हैं। हर कोई इस OB44 अपडेट के लिए उत्साहित नज़र आ रहा है। इस अपडेट में भले ही किसी नई गन को नहीं जोड़ा गया है लेकिन मौजूदा गन्स के स्टैट्स में चेंज देखने को मिला है। इस आर्टिकल में हम उसी को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में OB44 अपडेट द्वारा हथियारों की ताकत और स्टैट्स में हुए बदलावों पर एक नज़र

youtube-cover
Ad

नीचे गन्स की लिस्ट और स्टैट्स में बदलाव की जानकारी दी गई है:

1- Bizon: डैमेज 10% तक कम हो गया है और मैगज़ीन का साइज घटकर 25 हो गया है।

2- Trogon: डैमेज में 8% की गिरावट आई है और रेंज 5% तक कम हो गई है।

3- Charge Buster: डैमेज 10% कम हो गया है, मैक्स कार्ड ड्यूरेशन 25% तक कम हो गया है, मूवमेंट स्पीड में 5% गिरावट आई है, फुल कार्ड का समय 30% से बढ़ गया है।

4- Double Vector: एक्यूरेसी के मामले में 5% बढ़ोतरी हो गई है, रेंज 15% बढ़ चुकी है और मैगज़ीन का साइज 23 हो गया है।

5- Vector: मैगज़ीन का साइज 23 हो गया है।

6- MP5: डैमेज के मामले में 8% तक सुधार आया है।

7- PARAFAL: मैगज़ीन का साइज 20 कर दिया गया है और ADS स्पीड में 10% तक का सुधार हुआ है।


OB44 अपडेट के साथ Free Fire MAX में आए अन्य बदलावों पर नज़र डालें, तो नई अपग्रेडेबल AUG की एंट्री हो गई है। इसकी मदद से आप डैमेज बढ़ा सकते हैं। इसे अपग्रेड चिप्स की मदद से बढ़ाया नहीं जा सकता है। इसके साथ ही प्लाज्मा को रिवर्क करके एयरड्रॉप में मौजूद हथियारों के रूप में लाया गया है। इसका नाम अब Plasma-X होने वाला है। बैटल रॉयल मोड में 1 मई से आप इन फीचर्स का उपयोग कर पाएंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications