Free Fire MAX के OB45 अपडेट का साइज, रिलीज का समय और डाउनलोड करने का तरीका

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) के OB45 अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 21 जून को एडवांस सर्वर का समापन देखने को मिला था। अब 26 जून 2024 यानी आज नए वर्जन को जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही गेम में कुछ नए फीचर्स और मोड्स को शामिल किया गया है। गेम में एक नए कैरेक्टर की एंट्री हुई है और कुछ गन्स से संतुलन में बदलाव देखने को मिला है।

Ad

कुल मिलाकर यह अपडेट काफी महत्वपूर्ण रहा है। कई लोगों को पता नहीं होगा कि अपडेट कितनी बजे रिलीज हुआ और इसका साइज क्या है। इस आर्टिकल में हम इन्हीं चीज़ों के बारे में बात करेंगे और अपडेट को डाउनलोड करने के तरीके पर भी नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX का अपडेट कब आया है और इसका साइज क्या है?

OB45 वर्जन को आज के दिन ही सुबह 9:30 को रिलीज किया गया है। अभी सिर्फ अपडेट आया है और आप समय लेकर आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अगर साइज की बात करें, तो यह अपडेट 332 MB का है। हर डिवाइस के अनुसार साइज में कुछ MB का फर्क आ सकता है।


OB45 वर्जन को किस तरह से अपडेट करें?

Free Fire MAX के नए OB45 अपडेट को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स का प्लान करें:

स्टेप 1: गूगल प्ले स्टोर को अपने फोन पर खोलें।

स्टेप 2: सर्च बटन पर क्लिक करें और आपको यहां पर गेम का नाम सर्च करना है।

स्टेप 3: आपके सामने गेम आ जाएगा और आपको वहां पर अपडेट का विकल्प मिलेगा।

अपडेट होना शुरू हो जाएगा (Image via Google Play Store/Screenshot)
अपडेट होना शुरू हो जाएगा (Image via Google Play Store/Screenshot)

स्टेप 4: अपडेट पर क्लिक करते ही प्रक्रिया शुरू हो जाती है और थोड़े समय बाद गेम डाउनलोड हो जाएगा। आप इसके बाद नए फीचर्स को टेस्ट कर सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications