Free Fire MAX का नया OB47 अपडेट कब रिलीज होगा? ऑफिशियल तारीख आई सामने

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

OB47 Update Release Date: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का एडवांस सर्वर खत्म हो गया है और अब Garena ने नए अपडेट का ऑफिशियल तौर पर ऐलान कर दिया है। बता दें कि OB47 अपडेट को लेकर जानकारी आ चुकी है और कई लोगों को शायद इसके बारे में पता नहीं होगा। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के OB47 अपडेट की रिलीज डेट के बारे में बात करेंगे।

Free Fire MAX का नया OB47 अपडेट कब रिलीज होगा?

Free Fire MAX का OB46 अपडेट काफी ज्यादा सफल रहा और इसमें कई फीचर्स आए थे। हालांकि, अब इसका अंत होने वाला है और नया वर्जन आएगा। OB47 वर्जन की टेस्टिंग हो गई है और इसी के अंत के बाद आखिर रिलीज डेट का पता चल गया है। Garena ने बता दिया है कि 4 दिसंबर 2024 द्वारा नया अपडेट आ जाएगा।

इस अपडेट के साथ कई सारे बड़े बदलाव किए जाने वाले हैं और नए फीचर्स को जोड़ा जाने वाला है। बता दें कि अपडेट के आने के बाद आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सीधा इसे डाउनलोड कर सकते हैं। डेवलपर्स ने पिछले कुछ अपडेट्स का पैटर्न ही फॉलो किया है और इसी कारण 4 दिसंबर 2024 का सभी ने अनुमान लगाया था।

अब इसी दिन नया अपडेट आने वाला है। इस अपडेट में नया कैरेक्टर लाने की बातचीत हो रही थी और अब यह अनाउंस भी हो गया है। इसका नाम Koda है और इसका लुक काफी शानदार है। इसके साथ ही हथियारों और कैरक्टर्स की ताकत में थोड़े बदलाव भी किए गए हैं। इसके साथ ही एक नई शॉटगन को शामिल किया जाने वाला है। कुल मिलाकर नया अपडेट आने के बाद फैंस बोर नहीं होने वाले हैं।

गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications