Advance Server Features: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में OB48 एडवांस सर्वर रिलीज हो गया है और यह 28 फरवरी 2025 तक रहने वाला है। Garena ने यह सर्वर रिलीज करके फैंस को नए फीचर्स को टेस्ट करने और अपना फीडबैक देने का मौका दिया है। एडवांस सर्वर के साथ आने वाले बदलाव और चीजों के बारे में पता चल चुका है। इसमें से कुछ काफी शानदार हैं और कुछ उतने खास नहीं हैं। इस आर्टिकल में हम OB48 एडवांस सर्वर के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX के OB48 एडवांस सर्वर में आने वाले सभी खास फीचर्स, नया कैरेक्टर भी होगा रिलीज
Free Fire के OB48 एडवांस सर्वर में आपको यह सभी नए फीचर मिल रहे हैं:
1) सप्लाई बॉक्स - असीमित हीलिंग और बुलेट्स
सप्लाई बॉक्स को लाया जाने वाला है। इससे आप मिस्ट्री लुक के साथ नज़र आ सकते हैं और बाद में जब आप इसे खोलेंगे, तो इसमें हेल्थ के आयटम मिल सकते हैं या अधिक बुलेट मिल सकती है।
2) नई M1887 गन
Free Fire MAX में OB48 एडवांस सर्वर में एक बड़ी चीज यह देखने को मिली, वो M1887 का अनलिमिटेड एमो होना है। इस शॉटगन को काफी खतरनाक माना जाता है और अब बुलेट्स की चिंता नहीं करनी होगी।
3) ज़ोन डैमेज का इंडिकेटर
ज़ोन डैमेज का इंडिकेटर अब नए फीचर के तौर पर आने वाला है। इसके द्वारा आप देख सकते हैं कि आपको सेफ ज़ोन के बाहर रहने पर कितना डैमेज होगा।
4) Oscar नया कैरेक्टर है
Oscar एक नया कैरेक्टर आया है और यह नए अपडेट के साथ गेम में जुड़ जाएगा। इसके पास शानदार ताकत है। आप इसके द्वारा ग्लू वॉल के आर-पार वार कर सकते हैं। इसके साथ ही जो लोग छुपे हैं, उन्हें डैमेज होता है।
गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।