Free Fire MAX का अक्टूबर 2023 का Booyah Pass: लीक हुए इनाम, रिलीज डेट और अन्य जानकारी

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का हर महीने एक Booyah Pass आता है। इसमें ढेरों बेहतरीन इनाम रहते हैं। सीजन 10 का पास अक्टूबर 2023 में आएगा। यह Booyah Pass 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक चलने वाला है। इस आर्टिकल में हम Booyah Pass के लीक्स पर नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX का अक्टूबर 2023 का Booyah Pass: लीक हुए इनाम, रिलीज डेट और अन्य जानकारी

youtube-cover

लीक्स के अनुसार अक्टूबर 2023 के Booyah Pass में यह चीज़ें होंगी:

  • लेवल 10 – Reel Fish बैकपैक और Reeling Ducky स्कबोर्ड
  • लेवल 20 – Fishing Frenzy बैनर
  • लेवल 30 – Reeling Duckling लूट बॉक्स
  • लेवल 40 – Reeling Rover
  • लेवल 50 – You Are Honor (मास्क) और ग्लू वॉल Reelblade Bastion स्किन
  • लेवल 60 – Fishing Frenzy अवतार और 4x BP S10 टोकन्स
  • लेवल 70 – ग्रेनेड A Reel पफर
  • लेवल 80 – Reeling Direction बैकपैक और 4x BP S10 टोकन्स
  • लेवल 90 – 4x BP S10 टोकन्स
  • लेवल 91 – Groza Reel On स्किन
  • लेवल 100 – M60 Reel शूटर और 4x BP S10 टोकन्स
  • लेवल 105, 110, 115, 120, 125 – 4x BP S10 टोकन्स
  • लेवल 130 – A Reel Hitter
  • लेवल 140 – The Reel Deal बंडल और 4x BP S10 टोकन्स
  • लेवल 150 – The Reel Style बंडल और 12x BP S10 टोकन्स

आपको बता दें कि यह लीक्स भले ही भरोसेमंद सोर्स से आए हैं लेकिन अभी तक कन्फर्म नहीं हुए हैं। डेवलपर्स कुछ बदलाव के साथ इसे ला सकते हैं।


Free Fire MAX में Booyah Pass किस तरह से खरीदें?

आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और Booyah Pass सेक्शन में जाएं।

स्टेप 2: अपग्रेड के बटन पर क्लिक करें और दो विकल्प स्क्रीन पर नज़र आएंगे।

Free Fire MAX के Booyah Pass की कीमत (Image via Garena)
Free Fire MAX के Booyah Pass की कीमत (Image via Garena)

आप प्रीमियम वर्जन 499 डायमंड्स में पा सकते हैं और प्रीमियम प्लस की कीमत 999 डायमंड्स हैं।

स्टेप 3: किसी एक विकल्प को चुनें और पेमेंट करते ही आपको पास मिल जाएगा।

आप लेवल बढ़ाकर आसानी से खास इनाम पा सकते हैं।

App download animated image Get the free App now