Free Fire MAX में Path to Victory कैलेंडर में मौजूद सभी एक्टिव इवेंट्स और मुफ्त इनामों की लिस्ट पर एक नजर

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लगातार नए इवेंट्स को जोड़ा जाता है। वर्तमान में गेम के अंदर Path to Victory कैलेंडर चल रहा है और इसमें खिलाड़ियों को फायदेमंद इवेंट्स मिल रहे हैं। इन सभी इवेंट्स में हिस्सा लेकर आसान मिशन्स को पूरा करके मुफ्त में कॉस्मेटिक और अनोखे इनाम को प्राप्त कर सकते हैं। यह इवेंट सीमित समय के लिए मौजूद है। खैर, इस आर्टिकल में हम Path to Victory कैलेंडर में मौजूद सभी इवेंट्स की लिस्ट पर नजर डालने वाले हैं।


Free Fire MAX में Path to Victory कैलेंडर में मौजूद सभी एक्टिव इवेंट्स और मुफ्त इनामों की लिस्ट पर एक नजर

Free Fire MAX में Path to Victory कैलेंडर (Image via Garena)
Free Fire MAX में Path to Victory कैलेंडर (Image via Garena)

Free Fire MAX में Path to Victory कैलेंडर को 5 सितंबर 2023 को शामिल किया गया था और यह 18 सितंबर 2023 तक चलेगा। इस कैलेंडर में खिलाड़ियों को फायदेमंद इवेंट मिल रहे हैं, जिसमें भाग लेकर मुफ्त में रिवॉर्ड्स को प्राप्त कर सकते हैं।

आपको बता दें, वर्तमान में कुल तीन इवेंट्स एक्टिव दिख रहे हैं, जो कुछ ही दिनों के लिए उपलब्ध हैं। इस वजह से प्लेयर्स इवेंट में मौजूद मिशन्स को पूरा करके मुफ्त में आयटम्स को प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर एक्टिव इवेंट्स और मुफ्त में मिलने वाले आयटम्स की जानकारी दी गई है:

Free Emote इवेंट: यह इवेंट 5 सितंबर को शुरू हुआ था और 18 सितंबर को समाप्त हो जाएगा। यहां पर मुफ्त में मिलने वाले इनामों की जानकारी दी गई है:

  • x2000 गोल्ड कोइंस
  • लक रॉयल वाउचर
  • Arm Wave इमोट
  • x5 गोल्ड रॉयल वाउचर

Help Up Challenge इवेंट: इस इवेंट की शुरुआत 12 सितंबर को हुई थी और 18 सितंबर को यह इवेंट समाप्त हो जाएगा। यहां पर मुफ्त में मिलने वाले इनामों की जानकारी दी गई है:

  • x2 Kpop Stardom वेपन लूट क्रेट
  • The Clown's Laugh
  • x3 गोल्ड रॉयल वाउचर

Play For Gold इवेंट: यह इवेंट 5 सितंबर को जोड़ा गया था और 18 सितंबर को समाप्त हो जाएगा। यहां पर मुफ्त में मिलने वाले इनामों की जानकारी दी गई है:

  • x100 गोल्ड कोइंस
  • x200 गोल्ड कोइंस
  • x200 गोल्ड कोइंस
  • x500 गोल्ड कोइंस

Free Fire MAX में सभी इवेंट्स में आसान मिशन्स को पूरे करके मुफ्त में इनाम को प्राप्त कर सकते हैं।

App download animated image Get the free App now