Free Fire MAX को PC पर डाउनलोड करने का तरीका और सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX असल में मोबाइल गेम है और इसे उसी तरह से डिजाइन किया गया। हालांकि, PC भी प्लेयर्स इस गेम को खेल सकते हैं। इसके लिए एम्यूलेटर की जरूरत होती है। दरअसल, आप PC पर एम्यूलेटर को डाउनलोड करके इसमें Free Fire MAX को इंस्टॉल कर सकते हैं। PC पर खेलने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको कीबोर्ड और माउस का उपयोग करने का मिलता है और इससे गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है। कई लोगों को एम्यूलेटर को डाउनलोड और Free Fire MAX को इंस्टॉल करने का तरीका नहीं पता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX को PC पर डाउनलोड करने और सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स को लेकर बात करने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX को PC पर किस तरह डाउनलोड करें?

Free Fire MAX को PC पर डाउनलोड और इंस्टॉल करना आसान है। आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:

  1. PC के ब्राउजर पर किसी एम्यूलेटर को सर्च करके डाउनलोड करें।
  2. एम्यूलेटर को इंस्टॉल होने दें और फिर खोलें।
  3. गूगल प्ले स्टोर खोलकर अकाउंट द्वारा लॉगिन करें ,
  4. Free Fire MAX को सर्च करें और पहले रिजल्ट पर क्लिक करके उसे डाउनलोड करें।
  5. इंस्टॉल होने के बाद खोलें और आधिकारिक अकाउंट द्वारा लॉगिन करें।

Free Fire MAX में PC के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स

PC और मोबाइल दोनों पर Free Fire MAX खेलना एक अलग चीज़ है। ऐसे में आपको एम्यूलेटर पर सेंसिटिविटी सेटिंग्स का जरूर ध्यान रखना होता है। इससे निशाना लगाने और रिकोईल को बनाए रखने में मदद मिलती है। आप इन सेटिंग्स को अप्लाई कर सकते हैं:

  • जनरल: 95
  • रेड डॉट: 90
  • 2X स्कोप: 87
  • 4X स्कोप: 81
  • AWM स्कोप: 56
  • फ्री लुक: 80

मार्किट में कई अलग-अलग बेहतरीन एम्यूलेटर्स मौजूद हैं और आप अपनी जरूरत के अनुसार किसी एक विकल्प को चुन सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications