Free Fire MAX के फेमस प्लेयर Nobru को Creator of the Year 2022 खिताब के लिए किया गया नॉमिनेट

Free Fire MAX के फेमस कंटेंट क्रिएटर
Free Fire MAX के फेमस कंटेंट क्रिएटर

Free Fire MAX के फेमस कंटेंट क्रिएटर Nobru को एक बड़े ईस्पोर्ट्स अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है। आपको बता दें कि The Game Awards ने 2022 के लिए 31 कैटेगरी में नॉमिनेशंस का एलान किया है। Free Fire MAX के खिलाड़ी Nobru को Content Creator of The Year 2022 कैटेगरी में चुना गया है। इसमें कई अन्य बड़े गेम्स शामिल हैं।

Ad

आपको बता दें कि Ludwig और QTCinderella जैसे फेमस गेमर्स भी लिस्ट में हैं। 14 नवंबर को फाइनलिस्ट की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी और यह चीज़ लाइव स्ट्रीक से पता चलेगी। इस इवेंट का आयोजन 8 दिसंबर को लॉस एंजेलिस में Microsoft Theater में देखने को मिलेगा।


Free Fire MAX के कंटेंट क्रिएटर को नॉमिनेट किया गया है

Content Creator of The Year 2022 में Nobru समेत अन्य नॉमिनेशन की लिस्ट:

  1. Nobru
  2. Karl Jacobs
  3. Ludwig
  4. Nibellion
  5. QTCinderella

आपको बता दें कि पिछले 4 सालों से वो कंटेंट क्रिएटर के तौर पर वीडियो डाल रहे हैं। साथ ही उन्हें एक दिग्गज ईस्पोर्ट्स प्लेयर माना जा रहा है और अभी वो Fluxo टीम के लिए खेलते हैं। वो इसके को-ओनर हैं।

Ad

आपको बता दें कि उनके यूट्यूब पर 13.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और उनके 3.7 मिलियन सब्सक्राइबर्स ट्विच पर मौजूद हैं। उन्होंने Esports Awards 2022 में Personality of the Year इनाम जीता था। वो इस बार नॉमिनेट हुए एकमात्र मोबाइल गेमिंग क्रिएटर हैं। जनवरी 2021 में Nobru और Cerol ने Fluxo की शुरुआत की थी। उनकी टीम में CS:GO और Arena of Valor टीम भी है

प्रसिद्ध अमेरिकी माइनक्राफ्ट क्रिएटर कार्ल जैकब्स उर्फ GamerBoyKarl के यूट्यूब और ट्विच चैनल पर 3.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

Ad

Ludwig Ahgren काफी फेमस स्ट्रीमर और कमेंटेटर हैं। उन्होंने Streamer Awards 2022 का ख़िताब भी जीता था। वो इस बार जीत दर्ज करने के प्रबल दावेदार हैं। निबेलियन उर्फ निबेल काफी फेमस वीडियो गेमिंग क्रिएटर यहीं। वो गेम से जुड़ी अपडेट्स देते हैं। ब्लेयर, जिन्हें QTCinderella नाम से जाना जाता है, वो एक फेमस Twitch स्ट्रीमर हैं और वो Streamer Awards की को-होस्ट हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications