Free Fire MAX के नए Pop-Pow थीम इवेंट के आयटम्स हुए लीक, जानिए क्या होंगे इनाम

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में Pop-Pow थीम के आयटम्स सामने आने वाले हैं और इसके संकेत मिल गए। दरअसल, KnightClown और Pureleaks दो ऐसे सोर्स हैं, जिनपर गेमिंग कम्युनिटी में काफी ज्यादा भरोसा किया जाता है। दोनों अमूमन आने वाले इवेंट्स को लेकर सही लीक्स देते हैं और हाल ही में उन्होंने Pop-Pow इवेंट के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि यहां पर जबरदस्त बैनर, पिन, बैकपैक, लूट बॉक्स, ग्लू वॉल स्किन और अन्य आयटम्स उपलब्ध हैं। इस आर्टिकल में हम इवेंट से जुड़ी और लीक हुई जानकारी को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX के नए Pop-Pow आयटम्स हुए लीक, जानिए क्या होंगे खास इनाम

KnightClown और Pureleaks ने हाल ही में Pop-Pow आयटम्स की क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर। आप नीचे दी गई वीडियो में Free Fire MAX का यह आयटम देख सकते हैं:

Ad
  • Pop-Pow पिन
  • Pop-Pow अवतार
  • Pop-Pow बैनर
  • Pop-Pow बैकपैक
  • Pop-Pow लूट बॉक्स
  • Pop-Pow सिकल
  • ग्लू वॉल – PopPow स्किन
  • पेट स्किन: Party Arvon

इन आयटम्स की फोटोज़ के अलावा अभी तक डाटा माइनर्स ने अन्य जानकारी नहीं दी है। ऐसे में रिलीज डेट के बारे में कोई अपडेट नहीं है और किस तरह से यह आयटम्स हासिल किया जा सकता है, यह भी नहीं बताया गया है। सर्वर्स के बारे में भी जानकारी नहीं दी गई है और ऐसे में यह क्लियर नहीं है कि यह भारतीय सर्वर पर आएगा या नहीं।

आपको बता दें कि आयटम्स बहुत रेयर हैं। ऐसे में शायद इस बार Free Fire MAX के डेवलपर्स इन आयटम्स को मुफ्त में भी दे सकते हैं। कई सारे खिलाड़ी इन थीम वाले आयटम्स को हासिल करना चाहेंगे। अगर Garena इसे सर्वर पर लाता है, तो ही फायदा है, वरना कई फैंस को खास इवेंट से जरूर वंचित रहना पड़ सकता है। यह चीज़ कोई भी फैन नहीं चाहेगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications