Free Fire MAX में Ramadan Mystery शॉप इवेंट में मौजूद सभी इनाम और उन्हें कैसे हासिल करें?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में नई मिस्ट्री शो की एंट्री देखने को मिल गई है। आपको बता दें कि समय-समय पर इस तरह के इवेंट को गेम में शामिल किया जाता है। आप इनमें हिस्सा लेकर लिजेंड्री आयटम्स को कम कीमत में पा सकते हैं। आपको यहां पर स्पिन करना होता है और जो प्रतिशत आता है, उसके हिसाब से आपको डिस्काउंट मिलता है। इस आर्टिकल में Ramadan Mystery शॉप को लेकर बात करने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX में Ramadan Mystery शॉप इवेंट में मौजूद सभी इनाम और उन्हें कैसे हासिल करें?

Ad

गेम के अंदर 4 अप्रैल 2024 यानी कल Ramadan Mystery शॉप की एंट्री देखने को मिली है। यह इवेंट 11 अप्रैल 2024 तक चलने वाला है। इस इवेंट में कई जबरदस्त इनामों को शामिल किया गया है। यहां पर आपको Glistening Majesty बंडल और Glistening Beauty बंडल मिलने वाला है। कई लोगों के मन में सवाल होगा कि यहां इनाम के तौर पर क्या मिल रहा है? आपको नीचे इनामों की लिस्ट दिख जाएगी:

  • Glistening Majesty बंडल
  • Majestic prowler (woodpecker) टोकन क्रेट
  • Green Flame Draco (M1014) टोकन क्रेट
  • Ranger बैनर
  • Shorts (ब्लैक)
  • Vietnam हाइट
  • Rabbit pink बैकपैक
  • Phantom predator ग्लू वॉल स्किन
  • BP S13 टोकन क्रेट
  • White स्नीकर्स
  • Impossible (टॉप)
  • Lake spirit स्कीबोर्ड
  • Volcano लूट बॉक्स
  • Ornament वेपन क्रेट

मिस्ट्री शॉप द्वारा इनाम किस तरह से हासिल कर सकते हैं?

Ramadan Mystery शॉप से इनाम हासिल करना आसान है। आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना है:

  • स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और लॉगिन करें।
  • स्टेप 2: इवेंट के बटन पर क्लिक करें और आपको Ramadan mystery शॉप को खोलना होगा।
  • स्टेप 3: स्पिन करना होगा और आप उसे जिस जगह पर रोकेंगे, आपको उतना डिस्काउंट मिलेगा।
  • स्टेप 4: डिस्काउंट मिलने के बाद इनाम आपके सामने नज़र आ जाएंगे। आप उन्हें कम कीमत में खरीद पाएंगे।
Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications