Free Fire MAX के Rampage: Finale के सभी इवेंट्स और तारीख पर एक नज़र

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में अगले दो हफ्ते धमाकेदार रहने वाले हैं। Rampage: Finale की शुरुआत देखने को मिली है। इसका इंतजार फैंस को बहुत समय से था। इस आर्टिकल में हम मौजूदा और आने वाले इवेंट के बारे में बताएंगे।

Ad

Free Fire MAX के Rampage: Finale में आने वाले सभी इवेंट्स की जानकारी

Rampage Finale इवेंट (Image via Garena)
Rampage Finale इवेंट (Image via Garena)

18 अगस्त 2023 के साथ ही Free Fire MAX में Rampage: Finale इवेंट की शुरुआत हो गई है। इस इवेंट का आयोजन 3 सितंबर 2023 तक होने वाला है। इसमें कुछ सब-इवेंट्स शामिल हैं और आप इनमें हिस्सा ले सकते हैं। आपको बता दें कि कुल 5 इवेंट्स का ऐलान देखने को मिला है।

Ad

Rampage Finale Showdown नाम के इवेंट की शुरुआत हो गई है। आपको बता दें कि 18 अगस्त 2023 को मुख्य इवेंट की शुरुआत के साथ यह भी स्टार्ट हो गया था। इसका अंत 3 सितंबर को होगा। इसके अलावा 18 अगस्त को ही Fight for Rampage इवेंट शुरू हो गया था लेकिन इसका अंत एक हफ्ते बाद 24 अगस्त 2023 को होगा।

Travel Mission नाम का इवेंट 22 अगस्त को शुरू होगा और इसका अंत दो दिन में हो जाएगा। यह 24 अगस्त 2023 को खत्म हो जाएगा। इवेंट की समाप्ति के तुरंत बाद अगले दिन Weekend Rampage इवेंट शुरू हो जाएगा और यह 27 अगस्त 2023 तक चलने वाला है। उम्मीद है कि इन इवेंट्स में प्लेयर्स को ढेरों आयटम्स मिलेंगे।

The Finale नाम का इवेंट शानदार रह सकता है और यह कई सारे इनामों के साथ आ सकता है। इसकी शुरुआत 29 अगस्त 2023 को होगी और यह मुख्य इवेंट के अंत के दिन, यानी 3 सितंबर को ही खत्म होगा। देखा जाए तो अभी का समय प्लेयर्स के लिए बहुत ही शानदार है क्योंकि ढेरों इनाम उपलब्ध हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications