Free Fire MAX में Rampage Finale Showdown इवेंट: इनाम, कीमत और अन्य जानकारी

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में Rampage: Finale इवेंट चल रहा है। इसमें कई सारे सब-इवेंट्स शामिल हैं और एक इवेंट द्वारा आप मुफ्त में चीज़ें पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम Rampage Finale इवेंट में हिस्सा लेकर बंडल्स, स्किन्स की कीमत और अन्य जानकारी पर नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX का Rampage Finale Showdown इवेंट

Inked Falco पेट मिल रहा है (Image via Garena)
Inked Falco पेट मिल रहा है (Image via Garena)

Free Fire MAX के Rampage Finale Showdown की शुरुआत 18 अगस्त 2023 से हो थी और कई सारे इवेंट्स इसमें अभी चल रहे हैं। आपको बता दें कि अभी आया इवेंट असल में 3 सितंबर 2023 को खत्म होगा। इसमें आप रोज टास्क करके फाइनल टोकन्स पा सकते हैं और उन टोकन्स को रिडीम करके चीज़ें हासिल कर सकते हैं।

आपको टोकन्स जमा करने हैं और फिर Rampage की प्रोग्रेस को बढ़ाना है। इसमें आपको Horizon का सामना करना पड़ेगा क्योंकि उसकी प्रोग्रेस समय के साथ होगी। बैटल राउंड खत्म होने के बाद आपकी और Horizon की प्रोग्रेस 100% तक होनी चाहिए। इसके चलते ही आपको Battle Points मिलेंगे। यह चीज़ रिजल्ट पर भी निर्भर होगी।

Ink Blade आपको 200 बैटल पॉइंट्स में मिलेगा (Image via Garena)
Ink Blade आपको 200 बैटल पॉइंट्स में मिलेगा (Image via Garena)

आपको बता दें कि ज्यादा से ज्यादा बैटल पॉइंट्स हासिल करने की कोशिश करें, क्योंकि इससे ही आपको शानदार इनाम मिलेंगे। आप निम्न संख्या के बैटल पॉइंट्स द्वारा ढेरों चीज़ें पा सकते हैं:

  • 50 बैटल पॉइंट्स – Ink Stroke अवतार और Energonite
  • 100 बैटल पॉइंट्स – Ink Stroke बैनर और Energonite
  • 150 बैटल पॉइंट्स – पेट स्किन: Inked Falco और Energonite
  • 200 बैटल पॉइंट्स – Ink Blade और Energonite
  • 250 बैटल पॉइंट्स – Ink Flow बंद और Energonite

आपको बता दें कि 250 बैटल पॉइंट्स पाने में समय लगेगा लेकिन अगर आप मेहनत करेंगे, तो यह चीज़ आसान भी हो जाएगी। देखा जाए तो यह आयटम्स मुफ्त में मिल रहे हैं, जिनके लिए ढेरों डायमंड्स खर्च करने पड़ते है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications