Free Fire MAX के रैंक सीजन 37 का अंत कब देखने को मिलेगा?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में अभी रैंक सीजन 37 चल रहा है। यह काफी सफल सीजन रहा है और हर कोई यहां रैंक बढ़ाने की कोशिश में रहा है। रैंक पुश कई लोगों के लिए मुश्किल रहता है लेकिन अब इतने सीजन निकलने के बाद लोग तैयार हो गए हैं। आपको बता दें कि सीजन 37 जल्द ही खत्म होने वाला है और कई लोगों को इसकी तारीख के बारे में जानकारी नहीं है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि गेम का रैंक सीजन 37 कब खत्म होगा।

Ad

Free Fire MAX के रैंक सीजन 37 का अंत कब देखने को मिलेगा?

गेम के डेवलपर्स ने काफी हफ्तों पहले रैंक सीजन 37 को रिलीज किया था। अब इसे पर्याप्त समय हो गया है। आपको बता दें कि अगला सीजन 38 कुछ दिनों बाद शुरू होगा और इसी के साथ रैंक फिर से रिसेट हो जाएगी। मौजूदा सीजन का अंत 1 मार्च 2024 को होगा। अगर समय की बात करें, तो यह दोपहर 12 बजे के करीब खत्म होने वाला है।

इसी के साथ नया सीजन भी शुरू हो जाएगा। पिछले कुछ समय में Garena ने Free Fire MAX के स्ट्रक्चर में कई अलग-अलग तरह के बदलाव किए हैं और यह उनमें से एक है। कई लोग अभी रैंक बढ़ाने में सफल हुए होंगे। उनके लिए नए सीजन की जानकारी काफी महत्वपूर्ण रह सकती है। 1 मार्च 2024 के बाद से ही खिलाड़ी रैंक बढ़ाने की कोशिश में लग सकते हैं।

कई लोग धीरे-धीरे शुरुआत करते हैं और इसी के चलते वो मनपसंद रैंक तक नहीं पहुंच पाते हैं। नए सीजन की शुरुआत से ही अगर आप बैटल रॉयल मैच खेलने लग जाएंगे, तो अंत तक आप काफी ऊपर पहुंच सकते हैं। रैंक पुश करने वाले ज्यादातर लोग लंबे समय से यही करते हुए नज़र आ रहे हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications