Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लगातार रैंक सीजन आते रहते हैं। अभी सीजन 37 चल रहा है और जल्द ही इसका अंत होने वाला है। आपको बता दें कि 1 मार्च 2024 को इसका अंत देखने को मिल जाएगा। इसके बाद नए सीजन की शुरुआत होगी। कई लोगों को नए 38 सीजन की तारीख के बारे में नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि गेम का नया रैंक सीजन 38 कब शुरू होने वाला है।
Free Fire MAX का रैंक सीजन 38 कब शुरू होने वाला है?
गेम में हर कोई नया सीजन आते ही रैंक बढ़ाना चाहता है। इसी के चलते सभी खिलाड़ी नए सीजन की शुरुआत के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। आपको बता दें कि 1 मार्च को सीजन 37 खत्म होते ही अलगे रैंक सत्र की शुरुआत देखने को मिल जाएगी। 37 से 38 में स्विच करने के दौरान लगभग 2 घंटे का गेप रह सकता है।
इसका सीधा अर्थ है कि जैसे ही रैंक सीजन 37 का अंत हो जाएगा, कुछ घंटों में आप नए रैंक सीजन में कदम रख लेंगे। इसके बाद आप अपनी रैंक बढ़ा सकते हैं। यह जानकारी उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है, जिन्होंने अगले सत्र में तेजी से रैंक बढ़ाने का प्लान बनाया है। अगर आप शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे और रैंक पुश पर ही ध्यान देंगे, अंत तक आप पसंदीदा रैंक तक पहुंच सकते हैं।
![रैंक सीजन (Image Credit ff.garena.com)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/02/96e22-17086095185885-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/02/96e22-17086095185885-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/02/96e22-17086095185885-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/02/96e22-17086095185885-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/02/96e22-17086095185885-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/02/96e22-17086095185885-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/02/96e22-17086095185885-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/02/96e22-17086095185885-1920.jpg 1920w)
Free Fire MAX में अमूमन खिलाड़ी हीरोइक टियर तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। इसके ऊपर ग्रैंडमास्टर भी है लेकिन वहां तक जाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। इसी के चलते कोशिश करें कि आप रिस्क लिए बिना खेलें और सर्वाइव करने की कोशिश करें। इससे बहुत हद तक आपको फायदा मिलेगा। कई सारे बड़े प्रो प्लेयर्स और यूट्यूबर इसी तकनीक का उपयोग करते हैं।