FREE FIRE MAX : रिलीज़ डेट, रिक्वायरमेंट्स, फीचर्स और बाकी जानकारी 

Free Fire Max confirmed details (Image Credits: Gaming Aura)
Free Fire Max confirmed details (Image Credits: Gaming Aura)

Free Fire सबसे फेमस बैटल रॉयल गेम्स में से एक है और दुनिया भर के खिलाड़ी इसको खेलना पसंद करते हैं। GARENA वाले नए अपडेट निकालते रहते हैं अपने खिलाड़ियों का मनोरंजन बरकरार रखने के लिए। वह अभी एक एडवांस्ड वर्जन पर काम कर रहे हैं गेम के जो, Free Fire Max है , जिसमे आपको बेहतर क्वालिटी के ग्राफ़िक्स और विज़ुअल्स मिलेंगे। यह गेें मलेशिया और बोलीविया में उपलब्ध है टेस्टिंग के लिए लेकिन डेवेलपर्स अब इसको बाकी देशों में निकालने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह है FREE FIRE MAX के बारे में पूरी जानकारी।

Free Fire MAX क्या है ?

Free Fire Max poster
Free Fire Max poster

FREE FIRE MAX , FREE FIRE का अपग्रेडेड वर्जन है जिसको गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए निकाला गया है। दोनों वर्जन के खिलाड़ी साथ खेल सकते है और यह चीज़ इस अपग्रेड को और अच्छा बनाती है। free FIRE MAX के खिलाड़ियों को बाकी खिलाड़ियों के ऊपर कोई एडवांटेज नहीं मिलेगा।

Free Fire Max रिलीज़ डेट

डेवेलपर्स के अभी इस गेम को रिलीज़ करने की कोई प्लान नहीं हैं लेकिन जो खिलाड़ी इस गेम का मज़ा लेना चाहते हैं वह इसका बीटा वर्जन इनस्टॉल कर सकते हैं।

Free Fire Max बीटा रिलीज़ डेट

पहला फेज बीटा टेस्टिंग का मलेशिया और बोलीविया में किया गया था जो अब खत्म हो गया है। इस बीटा टेस्टिंग का दूसरा फेज जिसको बीटा टेस्टिंग 2.0 का नाम दिया गया है, 24 जून 2020 को तीन देशो में रिलीज़ हुआ था जो है मलेशिया , बोलीविया और कंबोडिया। यह फेज 14 जुलाई 2020 तक चलेगा। इन देशों के खिलाड़ी इस लिंक पर जा कर बीटा वर्जन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं और सिलेक्टेड खिलाड़ियों को इसका इस्तेमाल करने को मिलेगा।

Free Fire Max रिक्वायरमेंट्स और फीचर्स

बिलकुल free FIRE की तरह, free FIRE MAX के लिए भी कोई ख़ास स्पेसिफिकेशन्स नहीं चाहिए और यह वर्जन भी 2GB RAM वाले डिवाइस पर आराम से चलेगा। गेम का साइज अभी नहीं बताया गया है लेकिन यह गेम रिलीज़ होने के बाद गूगल प्ले स्टोर पर उपलबध होगा डाउनलोड करने के लिए।

Edited by raghav2mathur