Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में सेंसिटिविटी सेटिंग्स का काफी ज्यादा महत्व है। इससे स्क्रीन की मूवमेंट तय होती है। कई लोगों को सेटिंग्स के मामले में अच्छा विकल्प नहीं मिल पाता है। इन सभी चीज़ों के बावजूद सिर पर निशाना लगाने के लिए सेंसिटिविटी को सही रखना जरुरी है। इस आर्टिकल में हम खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स लेकर आए हैं।
Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स जिनसे हेडशॉट्स की संख्या को बढ़ाया जा सकता है
![सेंसिटिविटी सेटिंग्स (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/b929e-16101641334317-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/b929e-16101641334317-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/b929e-16101641334317-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/b929e-16101641334317-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/b929e-16101641334317-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/b929e-16101641334317-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/b929e-16101641334317-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/b929e-16101641334317-800.jpg 1920w)
- जनरल: 100
- रेड डॉट: 81
- 2X स्कोप: 71
- 4X स्कोप: 65
- AWM स्कोप: 38
सेंसिटिविटी सेटिंग्स का पालन करके आप नाम बदल सकते हैं:
- Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें।
- सेटिंग्स के बटन पर क्लिक करें।
- सेंसिटिविटी सेटिंग्स के विकल्प पर क्लिक करें।
- आपको ऊपर बताई गई सेटिंग अप्लाई करनी है।
नई सेंसिटिविटी द्वारा गेमप्ले में कैसे सुधार करें?
सेंसिटिविटी सेटिंग्स को अप्लाई करने के बाद आपको तुरंत ही फायदा नहीं मिलेगा। कई लोगों को खेलने में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है क्योंकि मूवमेंट पर फर्क पड़ता है।
सेंसिटिविटी सेटिंग्स में बदलाव करने के बाद आपको अभ्यास करना होगा। नई सेटिंग्स पर हाथ जमाने होंगे और जब इसकी आदत हो जाएगी, तो आपको अपने-आप फायदा होने लगेगा। हेडशॉट्स लगाने के लिए आपके पास निशाना लगाने की सही क्षमता होनी चाहिए। सबसे पहले आपको विरोधी के शरीर पर निशाना लगाना होगा और फिर धीरे-धीरे गन को ऊपर खींचना है।
इससे तुरंत ही सिर या उसके करीब निशाना लग जाता है। कई सारे लोग इसी तरह से हेड को निशाना बनाते हैं। ट्रेनिंग ग्राउंड में नई सेंसिटिविटी सेटिंग्स का अभ्यास करने के बाद हेडशॉट लगाने की यह तकनीक पर भी काम किया जा सकता है। आपको शुरुआत में मजा नहीं आएगा लेकिन बाद में गेमप्ले में जरूर बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।