Free Fire MAX में सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स जिनसे हेडशॉट्स लगा सकते हैं

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में सेंसिटिविटी सेटिंग्स का काफी ज्यादा महत्व है। इसका सही उपयोग करके आप अपनी मूवमेंट बेहतर कर सकते हैं। मूवमेंट में यह सुधार आपकी स्किल्स को बढ़ाता है और आप हेड पर निशाना लगाने की संख्या बढ़ा सकते हैं। हेडशॉट्स लगाने से फाइट में जीत के चांस बढ़ जाते हैं। इस आर्टिकल में हम सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में बात करेंगे, जिनसे हेडशॉट्स लगा सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स जिनसे हेडशॉट्स लगा सकते हैं

सेंसिटिविटी सेटिंग्स (Image via Garena)
सेंसिटिविटी सेटिंग्स (Image via Garena)
  • जनरल: 100
  • रेड डॉट: 80
  • 2X स्कोप: 70
  • 4X स्कोप: 64
  • AWM स्कोप: 35
Ad

सेंसिटिविटी सेटिंग्स में बदलाव करना आसान है लेकिन कई लोगों को इसका सही तरीका नहीं पता है। आप नीचे दी गई स्टेप्स का प्लान करके सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं:

  1. Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें। स्क्रीन लोड होने का इंतजार करें।
  2. सेटिंग के बटन पर क्लिक करें और यहां कई विकल्प आ जाएंगे।
  3. सेंसिटिविटी के बटन पर क्लिक करें।
  4. आपको ऊपर बताई गई सेटिंग्स को एक-एक करके अप्लाई करना है।

हेडशॉट्स लगाने के लिए बढ़िया तरीका

सेंसिटिविटी सेटिंग्स को सेट करने के बाद आपको हमेशा ही शरीर पर निशाना लगाना होगा। ऐसा करने पर आपकी एक्यूरेसी बढ़ेगी। आपको हथियार का उपयोग करते हुए स्क्रीन को नीचे की ओर स्लाइड करना चाहिए। इससे रिकोईल कंट्रोल हो पाता है। आप सिर पर गन रखते हुए स्लाइड डाउन करते हुए भी हेडशॉट लगा सकते हैं।

youtube-cover

स्क्रीन की मूवमेंट सही रखने से सिर पर निशाना लगाने के चांस बढ़ जाते हैं। आप सही ऑटो हेडशॉट्स लगा सकते हैं। आपको लगातार हेडशॉट्स लगाने के लिए ट्रेनिंग ग्राउंड में अभ्यास करना चाहिए। इससे बहुत हद तक मदद मिलेगी। इस अभ्यास का फायदा आपको कुछ ही दिनों में देखने को मिलेगा। सेंसिटिविटी सेटिंग्स से उतना इफेक्ट नहीं पड़ता है, तो फिर आप इसकी रेंज बढ़ा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications