Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को 50 से ज्यादा ताकतवर कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं। हालांकि, ज्यादातर खिलाड़ियों के द्वारा एक्टिव ताकत वाले कैरेक्टर्स का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन पैसिव ताकत वाले कैरेक्टर्स भी लाभदायक होते हैं। गेम के अंदर स्टोर सेक्शन में जाकर इच्छा के आधार पर आयटम्स को खरीद सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Shani कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में Shani कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर
![Shani कैरेक्टर (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/b5021-17001081227004-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/b5021-17001081227004-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/b5021-17001081227004-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/b5021-17001081227004-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/b5021-17001081227004-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/b5021-17001081227004-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/b5021-17001081227004-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/b5021-17001081227004-1920.jpg 1920w)
Shani कैरेक्टर को काफी समय पहले गेम के अंदर जोड़ा गया था। हालांकि, अपडेट में कुछ कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव किया जाता है। इसलिए नीचे हम कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की पूरी जानकारी पर नजर डालने वाले हैं:
Shani कैरेक्टर की ताकत
Shani कैरेक्टर के पास Gear Recycle नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह पैसिव ताकत वाला फीमेल कैरेक्टर है, जो टीमवर्क पर आधारित है। एक्टिव ताकत वाले कैरेक्टर्स पर 50 शील्ड पॉइंट्स मिलेंगे और इस ताकत का इस्तेमाल एक बार में 5 सेकेंड्स तक किया जा सकता है। अगर दुश्मनों के द्वारा डैमेज दिया जाता है, तो पहले शील्ड पॉइंट्स समाप्त होंगे और फिर असली हेल्थ कम होगी। इसका कूलडाउन समय 10 सेकेंड्स का है।
Shani कैरेक्टर की कीमत
Free Fire MAX में दो तरीकों का उपयोग करके कैरेक्टर्स को खरीद सकते हैं, जिसमें पहला डायमंड्स और दूसरा गोल्ड कोइंस हैं। आपको बता दें कि Shani कैरेक्टर को 499 डायमंड्स और 10000 गोल्ड कोइंस में खरीद सकते हैं।
Shani कैरेक्टर को कैसे खरीदें?
स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को खोलना होगा।
स्टेप 2: "Preset" वाले बटन पर टच करें। "Character" पर क्लिक करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर कैरेक्टर्स की लिस्ट खुल जाएगी।
स्टेप 3: स्क्रॉल करके Shani कैरेक्टर को चुनना होगा। "Purchase" वाले बटन पर टच करके "10000 Gold Coins" या "499 Diamonds" का पेमेंट करें और आप कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।