Free Fire Max : क्या गेम के अंदर खिलाड़ियों को GFX टूल का उपयोग करना चाहिए?

क्या GFX टूल का उपयोग करना चाहिए?
क्या GFX टूल का उपयोग करना चाहिए?

GUIDE : Free Fire Max विश्व का लोकप्रिय बैटल रॉयल टाइटल है। इस टाइटल को करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा डाउनलोड किया गया है। इस गेम की पॉपुलैरिटी का सबसे बड़ा कारण है कि गेम आसानी से सस्ते डिवाइस पर रन करता है। इस बैटल रॉयल गेम के अंदर खिलाड़ियों को बढ़िया ग्राफिक्स और फीचर्स के विकल्प मिल जाते हैं।

हालांकि, इन टाइटल में खिलाड़ियों को अनेक बैकग्राउंड समस्या देखने को मिलती है। गेमर्स GFX टूल जैसी एप्लिकेशन का उपयोग करके समस्या को फिक्स करने का सोचते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max : क्या गेम के अंदर खिलाड़ियों को GFX टूल का उपयोग करना चाहिए?, नजर डालने वाले हैं।


Free Fire Max : क्या गेम के अंदर खिलाड़ियों को GFX टूल का उपयोग करना चाहिए?

GFX टूल क्या है?

Free Fire Max बैटल रॉयल गेम का अनुभव लेने के लिए अधिकांश गेमर्स GFX टूल का उपयोग हैं। GFX टूल एक थर्ड पार्टी एप्लिकेशन है जो गेम के ग्राफ़िक्स और फीचर्स को मोडिफाई करता है। आने वेबसाइट ने क्लैम किया है कि GFX टूल एक हैक है। इस वजह से गरेना के डेवेलपर टूल का उपयोग करने वाले खिलाड़ियों की आईडी को बैन कर देते हैं। आने कंटेंट क्रिएटर ने भी उनके आधिकारिक चैनल पर वीडियो को अपलोड करते हुए क्लैम किया है।

youtube-cover

हालांकि, गरेना के डेवेलपर ने उनके आधिकारिक वेबसाइट की प्राइवेसी और पॉलिसी के सेक्शन में विस्तार से जानकारी प्रदान की हुई है। अगर कोई भी गेमर्स फ्री फायर मैक्स को खेलने में किसी भी प्रकार की थर्ड पार्टी एप्लिकेशन का उपयोग करता है तो उनका अकाउंट हमेशा के लिए बैन कर दिया जाएगा। हर साल गरेना के डेवेलपर लाखों अकाउंट को बैन करते हैं और रिपोर्ट को जनरेट करते हुए कारण का भी खुलासा करते हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को GFX टूल का भी उपयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि, वो प्राइवेसी और पॉलिसी का उल्लंघन करता है।

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment