Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को अनेक कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं, जो गेम के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। हर एडवांस सर्वर में कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव किया जाता है और उनका उपयोग करके मैदान पर तगड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Sonia कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में Sonia कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर
Sonia कैरेक्टर को काफी समय पहले गेम के अंदर जोड़ा गया था। नीचे खिलाड़ियों को हम कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की प्रक्रिया को लेकर बताने वाले हैं:
Sonia कैरेक्टर की ताकत
![Sonia कैरेक्टर (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/3e545-17025348954540-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/3e545-17025348954540-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/3e545-17025348954540-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/3e545-17025348954540-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/3e545-17025348954540-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/3e545-17025348954540-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/3e545-17025348954540-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/3e545-17025348954540-1920.jpg 1920w)
Sonia कैरेक्टर के पास Nano Lifeshield नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह पैसिव ताकत वाला फीमेल कैरेक्टर है, जो सर्वाइवल पर आधारित है। अगर मैदान पर विरोधियों के द्वारा आपको डैमेज दिया जाता है, तो अंतिम समय में एक शील्ड बनती है और उस दौरान अगर आप दुश्मन को किल करते हैं, तो शील्ड पॉइंट्स 150 HP में बदल जाते हैं। इसका कूलडाउन समय 180 सेकेंड्स का है।
Sonia कैरेक्टर की कीमत
डायमंड्स का इस्तेमाल करके स्टोर सेक्शन से किसी भी आयटम्स को खरीद सकते हैं। हालांकि, अब खिलाड़ी गोल्ड कोइंस का उपयोग करके भी मनपसंद कैरेक्टर्स को खरीद पाएंगे। स्टोर सेक्शन से Sonia कैरेक्टर को 10000 गोल्ड कोइंस या 499 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।
Sonia कैरेक्टर को किस तरह खरीदे सकते हैं?
Free Fire MAX में कैरेक्टर्स को खरीदना बहुत ज्यादा आसान है। अगर नए खिलाड़ियों को जानकारी नहीं पता है, तो परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को लॉगिन करना होगा।
स्टेप 2: "Preset" वाले बटन पर टच करें। "Character" पर क्लिक करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर बायीं ओर कैरेक्टर्स की लिस्ट खुल जाएगी।
स्टेप 3: स्क्रॉल करके Sonia कैरेक्टर को चुनना होगा। "Purchase" वाले बटन पर टच करके "10000 Gold Coins" या "499 Diamonds" का पेमेंट करके कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।