Free Fire MAX में State Wars नाम के खास इवेंट की जल्द ही होगी एंट्री, भारतीय सर्वर को लेकर हुआ बड़ा ऐलान

 Garena जल्द ही नया इवेंट लाएगा (Image via Sportskeeda)
Garena जल्द ही नया इवेंट लाएगा (Image via Sportskeeda)

Garena ने हाल ही में Free Fire MAX के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल, State Wars नाम का नया इवेंट भारतीय सर्वर पर एंट्री करने वाला है। थोड़े समय पहले डाटा माइनर्स ने इस चीज़ को लेकर जानकारी दी थी और अब आधिकारिक तौर पर ऐलान हो गया है। इवेंट को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन फैंस का उत्साह इस समय अलग ही लेवल पर है। इस इवेंट में फैंस को कई अच्छे-अच्छे इनाम और मिशन्स देखने को मिल सकते है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में आए नए इवेंट की पूरी जानकारी पर नज़र डालेंगे।

Ad

Free Fire MAX में जल्द ही State Wars की हो सकती है एंट्री

Ad

State Wars इवेंट का ऐलान Free Fire MAX के भारतीय सर्वर के लिए 13 जून 2023 को देखने को मिला था। इवेंट जल्द ही शुरू हो सकता है। प्रसिद्ध डाटा माइनर@bbbhaifreefire ने बताया है कि यह इवेंट संभावित रूप से 16 जून 2023 को शुरू होगा। आपको बता दें कि यह इवेंट लगभग दो हफ्तों तक चलेगा और 29 जून 2023 तक यह इवेंट चलेगा।

आपको बता दें कि डेवलपर्स ने आधिकारिक पोस्टर में जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, फैंस की उम्मीदें State Wars इवेंट से काफी ज्यादा है। यह इवेंट भारत, बांग्लादेश और नेपाल में एक ही समय पर शुरू होने वाला है। देखना होगा कि इस इवेंट का फॉर्मेट किस तरह का रहता है। आपको यहां पर शायद पॉइंट्स कलेक्ट करने होंगे।

बाद में आपको अलग-अलग इनाम यहां मिलेंगे। इसी बीच कुछ इनाम मुफ्त भी रहने वाले हैं। अब देखना होगा कि इनाम में क्या चीज़ें देखने को मिलती है। अभी तक आधिकारिक तौर पर इनाम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस चीज़ की जानकारी डेवलपर्स Free Fire MAX के सोशल मीडिया हैंडल्स पर दे सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications