Free Fire MAX में नए Streets Royale इवेंट की होगी एंट्री, लीक्स में रेयर बंडल के बारे में जानकारी आई सामने

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में The Streets बंडल को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह लिजेंड्री बंडल्स में से एक है और कई लोग इसे आज भी पाना चाहते हैं। @sawgaming_2.0 की नई पोस्ट के अनुसार जल्द ही इस पोशाक की गेम में वापसी देखने को मिलने वाली है। असल में इससे जुड़ा इवेंट आने वाले दिनों में शामिल हो सकता है।

Streets Royale नाम का इवेंट गेम में आ सकता है। डाटा माइनर ने यहां कुछ अन्य इनामों के बारे में भी जानकारी दी है। इस आर्टिकल में हम गेम में आने वाले Street Royale इवेंट से जुड़ी सभी अहम जानकारी पर एक नज़र डालने वाले हैं।


Free Fire MAX में नए Streets Royale इवेंट की होगी एंट्री, लीक्स में रेयर बंडल के बारे में जानकारी आई सामने

@sawgaming_2.0 ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने Streets Royale इवेंट की एंट्री के बारे में बताया है। इस लीक में उन्होंने खुलासा किया कि इवेंट की शुरुआत 10 दिसंबर 2023 को होने वाली है। उनकी पोस्ट के अनुसार यह इवेंट संभावित तौर पर भारत, बांग्लादेश और सिंगापोर के सर्वर में शामिल किया जाएगा।

आपको यहां पर The Streets बंडल मिलेगा। यह इवेंट का सबसे अहम हिस्सा रहेगा। आपको बता दें कि इसमें कुछ अन्य भाग भी रहेंगे। इसमें पोशाक की तीन चीज़ें भी शामिल हो सकती हैं। Street Fox पैंट्स (फीमेल), Street Fox पैंट्स (मेल) और Lush Clubber (बॉटम) को जोड़ा जा सकता है। यह चीज़ें इवेंट का मुख्य आकर्षण रह सकती हैं। इसके अलावा गेम में कुछ अन्य छोटे आयटम्स को भी जोड़ा जा सकता है।

Free Fire MAX में अन्य लक रॉयल्स की तरह यहां पर भी आपको डायमंड्स खर्च करके स्पिन करने होंगे। शुरुआत से ही The Streets बंडल महंगा रहा है और इसी के चलते अगर आप इसे खरीदने का प्लान बनाते हैं, तो फिर आपको काफी ज्यादा डायमंड्स लग सकते हैं। @sawgaming_2.0 ने अभी सिर्फ इस इवेंट को लीक किया है और Garena ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया। कुछ बदलावों के साथ इसे रिलीज किया जा सकता है।

App download animated image Get the free App now