Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को ढेरों कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं। सभी प्लेयर्स स्टोर में जाकर मनपसंद कैरेक्टर को खरीद सकते हैं और उनका उपयोग करके रैंक पुश से लेकर विरोधियों को किल कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Suzy कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में Suzy कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर
Suzy कैरेक्टर को गेम के अंदर OB41 अपडेट में जोड़ा गया था। नीचे हम कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की प्रक्रिया को लेकर बात करने वाले हैं:
Suzy कैरेक्टर की ताकत
![Suzy कैरेक्टर (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/a5256-17026165798691-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/a5256-17026165798691-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/a5256-17026165798691-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/a5256-17026165798691-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/a5256-17026165798691-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/a5256-17026165798691-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/a5256-17026165798691-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/a5256-17026165798691-1920.jpg 1920w)
Suzy कैरेक्टर के पास Money Mark नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह पैसिव ताकत वाला फीमेल कैरेक्टर है। इसका उपयोग करके ज्यादा से ज्यादा गोल्ड कोइंस को मुफ्त में प्राप्त कर पाएंगे। अगर मैदान पर विरोधियों को किल करते हैं, तो आपको हर एलिमिनेशन पर 200 FF कोइंस मिलेंगे।
Suzy कैरेक्टर की कीमत
Free Fire MAX में दो तरीकों का उपयोग करके कैरेक्टर्स को खरीद सकते हैं, जिसमें पहला तरीका डायमंड्स और दूसरा गोल्ड कोइंस हैं। आपको बता दें कि Suzy कैरेक्टर को 499 डायमंड्स या 10000 गोल्ड कोइंस में खरीद सकते हैं।
Suzy कैरेक्टर को कैसे खरीदें?
गेम के अंदर से कैरेक्टर्स को खरीदना बहुत ज्यादा आसान होता है। अगर नए खिलाड़ियों को जानकारी नहीं पता है, तो परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को लॉगिन करना होगा।
स्टेप 2: "Preset" वाले बटन पर टच करें। "Character" पर क्लिक करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर बायीं ओर कैरेक्टर्स की लिस्ट खुल जाएगी।
स्टेप 3: स्क्रॉल करके Suzy कैरेक्टर को चुनना होगा। "Purchase" वाले बटन पर टच करें और "10000 Gold Coins" या "499 Diamonds" का पेमेंट करके कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।