Free Fire और MAX वर्जन के OB33 अपडेट की संभावित रिलीज डेट और फीचर्स की जानकारी

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire के OB33 एडवांस सर्वर का अंत हो गया है। अब जल्द ही मुख्य वर्जन्स में अपडेट रिलीज होगा। Free Fire MAX और मुख्य वर्जन में काफी समय से नए अपडेट को लेकर चर्चा चल रही है। इस अपडेट के साथ गेम में कई जबरदस्त चीज़ें आने वाली हैं। सभी के मन में सवाल है कि आखिर यह अपडेट अभी तक रिलीज हो सकता है।


Free Fire MAX के OB33 अपडेट की संभावित रिलीज डेट

The season ends on 24 March 2022 (Image via Garena)
The season ends on 24 March 2022 (Image via Garena)

Free Fire के दोनों वर्जन का अपडेट एक ही दिन आएगा। Free Fire के अपडेट्स अक्सर क्लैश स्क्वाड सीजन के अंत के एक दिन पहले आते हैं। इस समय सीजन 11 चल रहा है और इसका अंत 24 मार्च 2022 को होगा। इसी वजह से उम्मीद की जा सकती है कि सभी सीजन में इस गेम का अपडेट 23 मार्च को लाया जाएगा।

इसके साथ ही कुछ घंटों तक गेम ऑफलाइन भी रहेगा। दरअसल, हर बार गेम थोड़े समय के लिए मेंटेनेंस ब्रेक पर जाता है। इस बार भी Free Fire और इसका MAX वर्जन ब्रेक पर जाएगा और कुछ घंटों में खिलाड़ी एक बार फिर इसका मजा ले पाएंगे।


अपडेट के साथ आने वाले फीचर्स

अपडेट के बाद गेम में कुछ नए फीचर्स आएंगे (Image via Garena)
अपडेट के बाद गेम में कुछ नए फीचर्स आएंगे (Image via Garena)

Free Fire के OB33 एडवांस सर्वर के अंदर कई सारे फीचर्स की जानकारी मिल गई थी। हालांकि, अपडेट के अंदर सभी चीज़ों को नहीं जोड़ा जाएगा। खैर, नीचे बताई गई चीज़ों में से कुछ विकल्पों को जोड़ा जा सकता है:

  • Mystery कैरेक्टर – Swordsman's Wrath नाम की ताकत
  • A124, Steffie, Nikita और Rafael की ताकतों में बदलाव आएगा
  • नए हथियार
  • नए पेट – Zasil (Extra Luck)l
  • कैरेक्टर के लिए नया लिंक सिस्टम
  • Zombie Invasion मोड
  • UI में सुधार और क्रेडिट स्कोर