Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हेडशॉट्स लगाकर आप प्रदर्शन में सुधार ला सकते हैं। हेड पर डैमेज पड़ने से विरोधी को डैमेज ज्यादा पहुंचता है और फाइट्स में अगर आप हेडशॉट देते हैं, तो आपकी जीत के चांस बढ़ जाते हैं। कुल मिलाकर आपके प्रदर्शन में सुधार आता है।
सही सेंसिटिविटी सेटिंग्स को अप्लाई करके आप स्क्रीन की मूवमेंट को बेहतर कर सकते हैं। इससे हेडशॉट्स लगने के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। इस आर्टिकल में हम गेम में उपयोग करने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट्स लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स
![सेंसिटिविटी सेटिंग्स को आप अपने हिसाब से बदल सकते हैं (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/24475-16597932925275-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/24475-16597932925275-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/24475-16597932925275-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/24475-16597932925275-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/24475-16597932925275-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/24475-16597932925275-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/24475-16597932925275-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/24475-16597932925275-1920.jpg 1920w)
सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स पता लगाना मुश्किल है लेकिन एक जनरल सेटिंग करके आप एक्यूरेसी और गेमप्ले को बेहतर कर सकते हैं। नीचे सेटिंग्स मौजूद हैं। :
- जनरल: 95 – 100
- रेड डॉट: 90 – 100
- 2x स्कोप: 75 – 85
- 4x स्कोप: 70 – 80
- स्नाइपर स्कोप: 65 – 75
- फ्री लुक: 80 – 90
सेंसिटिविटी सेटिंग्स को किस तरह से बदल सकते हैं?
![सेंसिटिविटी सेटिंग्स के विकल्प में जाएं (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/ea16d-16597933354484-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/ea16d-16597933354484-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/ea16d-16597933354484-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/ea16d-16597933354484-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/ea16d-16597933354484-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/ea16d-16597933354484-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/ea16d-16597933354484-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/ea16d-16597933354484-1920.jpg 1920w)
Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स बदलना काफी ज्यादा आसान है और आप अपने हिसाब से कितनी भी बार इसे बदल सकते हैं। ट्रेनिंग ग्राउंड में जाकर आप लगातार सेटिंग्स में चेंज लाकर बेहतर विकल्प चुन सकते हैं। सेंसिटिविटी सेटिंग्स बदलने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करें:
- गेम खोलें और इसके बाद लॉगिन करें।
- सेटिंग्स के विकल्प में जाएं और यहां से सेंसिटिविटी को चुनें।
- ऊपर बताई गई सेटिंग्स को स्लाइडर्स द्वारा अप्लाई करें।
शुरुआत में आपको गेम खेलने में बहुत ज्यादा दिक्कत होगी। समय के साथ आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। नई सेंसिटिविटी के साथ खेलना बहुत ज्यादा मुश्किल पड़ता है।