Free Fire MAX x Demon Slayer का कोलैबरेशन हुआ लीक, इवेंट्स और आयटम्स को लेकर खुलासा

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba के साथ कोलैबरेशन देखने को मिलने वाला है। इसमें मौजूद कई इनामों से जुड़े लीक्स सामने आए हैं और इसकी शुरुआत 26 सितंबर 2023 से हो सकती है। इस आर्टिकल में हम उस इवेंट को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX x Demon Slayer का कोलैबरेशन हुआ लीक

SmartClown ने Free Fire MAX x Demon Slayer कोलैबरेशन इवेंट की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी वीडियो द्वारा आने वाले इवेंट में मौजूद कुछ खास सब-इवेंट्स के बारे में खुलासा किया है। आपको बता दें कि कई सारे बेहतरीन आयटम्स को इसी बीच जोड़ा जा रहा है।

youtube-cover

उनके द्वारा दिए गए लीक्स के अनुसार Demon Slayer कोलैबरेशन में आपको यह इवेंट्स इन तरीकों पर देखने को मिलने वाले हैं:

  • Special Interface (Bundle Tengen) – 26 सितंबर से लेकर 22 अक्टूबर 2023 तक
  • Tanjiro Avatar – 26 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर 2023 तक
  • Tanjiro Style Banner – 26 सितंबर से लेकर October 1 अक्टूबर 2023 तक
  • Jeep-Zenitsu Style – 9 अक्टूबर से लेकर October 15 अक्टूबर 2023 तक
  • Pan – Giyu Style – 4 अक्टूबर से लेकर October 10 अक्टूबर 2023 तक
  • Misi Bermain – 14 अक्टूबर और 15 अक्टूबर 2023 तक
  • Gloo Wall – Tanjiro Style – 16 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर 2023 तक
  • Haganezuka Mask – 18 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर 2023 तक

देखा जाए तो एक हफ्ते बाद इवेंट्स की एंट्री हो सकती है और लीक्स में आने वाली चीज़ें सही भी रह सकती हैं। आपको बता दें कि अलग-अलग सर्वर्स गेम में है और कुछ सर्वर्स पर शायद ही यह इवेंट्स आएं।


Free Fire x Demon Slayer में कुछ मौजूद आयटम्स हुए लीक

youtube-cover

Demon Slayer थीम के कुछ आयटम्स भी लीक हुए हैं और असल में यह OB41 अपडेट के बाद से ही सामने आ रहे हैं। इन लीक्स के अनुसार आपको यह सभी आयटम्स मिलने वाले हैं:

  • Tanjiro अवतार
  • Tanjiro बैनर
  • Jeep – Zenitsu Style स्किन
  • पैन – Giyu Style स्किन
  • ग्लू वॉल – Tanjiro Style स्किन
  • Haganezuka मास्क
  • Tengen’s बंडल (इसमें हेडपीस, फेसपेंट, टॉप, पेंट और जूते शामिल हैं।)

Garena ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया है। हालांकि, जल्द ही इस चीज़ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ सकता है।

App download animated image Get the free App now