Free Fire MAX x Devil May Cry Ring इवेंट हुआ लीक: इनामों, रिलीज डेट और अन्य जानकारी 

Free Fire MAX x Devil May Cry Ring इवेंट (Image via Garena)
Free Fire MAX x Devil May Cry Ring इवेंट (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) x Devil May Cry को 2023 के सबसे अच्छे इवेंट्स में गिना जा सकता है। इससे जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रसिद्ध डाटा माइनर @venom.ofc_ ने बताया कि Devil May Cry Ring इवेंट की वापसी होने वाली है। इस आर्टिकल में हम इवेंट को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX x Devil May Cry Ring इवेंट की जानकारी हुई लीक

Ad

@venom.ofc_ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर Free Fire MAX x Devil May Cry Ring इवेंट को लेकर जानकारी दी थी। कई सारे अन्य डाटा माइनर्स ने भी इस इवेंट के बारे में चीजों का खुलासा किया है। लीक्स की मानें, तो यह इवेंट 2 सितंबर 2023 से शुरू होगा और 12 दिनों तक चलेगा। इसका अर्थ है कि इवेंट का अंत 14 सितंबर को होने वाला है।

इन लीक्स में यह भी बताया गया है कि Devil May Cry Ring इवेंट भारत के अलावा संभावित तौर पर बांग्लादेश, सिंगापूर, यूरोप और CIS सर्वर्स पर भी लाया जाएगा। इसके इनाम में ढेरों आयटम्स के आने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि इनाम के तौर पर अराइवल एनीमेशन, इमोट, हंटर नीरो कॉस्टयूम, लिजेंड्री, USP गन स्किन, मोटरबाइक और अन्य चीज़ें आने वाली हैं।

अन्य सभी रिंग थीम से जुड़े इवेंट्स की तरह यहां पर भी आपको डायमंड खर्च करके स्पिन करने होंगे और फिर आपको इनाम मिलेंगे। साथ ही यहां पर टोकन्स भी इनाम के तौर पर मिल सकते हैं, जिन्हें एक्सचेंज करके आप आसानी से रेयर चीज़ें पा सकते हैं। देखकर लग रहा है कि यह इवेंट सही मायने में धमाकेदार रहने वाला है।

इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि अभी तक Garena ने आधिकारिक तौर पर Devil May Cry Ring इवेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे में चीज़ों में थोड़ा बदलाव भी संभव है। पिछले कुछ समय में @venom.ofc_ की रिपोर्ट्स सही निकली हैं और ऐसे में उनपर इन लीक्स को लेकर आसानी से भरोसा किया जा सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications