Free Fire के भारतीय सर्वर पर OB32 अपडेट को लेकर अहम जानकारी

Free Fire image via ff.garena.com
Free Fire image via ff.garena.com

गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) में लगातार अपडेट्स आते रहते है और इससे गेम बेहतर होते जाता है। डेवलपर्स कुछ नए फीचर्स अपडेट के साथ लॉन्च करता है और इसी वजह से हर कोई अपडेट का इंतजार करता है। Free Fire के अंदर हाल ही में नया अपडेट आया है। दरअसल, यह अपडेट कल रिलीज किया गया। इस आर्टिकल में हम Free Fire के नए वर्जन को लेकर चर्चा करने वाले हैं।


Free Fire के OB32 अपडेट को लेकर भारतीय सर्वर पर अहम जानकारी

Fire Fire के नया अपडेट आया है (Image via Facebook/Garena Free Fire)
Fire Fire के नया अपडेट आया है (Image via Facebook/Garena Free Fire)

Free Fire का OB32 अपडेट कल यानी 19 जनवरी को आया। अब खिलाड़ी इसे आसानी से गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। कल थोड़े समय के लिए गेम,मेंटेनेंस ब्रेक पर था लेकिन ब्रेक पूरी तरह से खत्म हो गया है।


Free Fire के OB32 अपडेट में आए नए फीचर्स के बारे में जानकारी

Free Fire में नए अपडेट के अंदर कई सारे फीचर्स मौजूद हैं। कहा जा सकता है कि इस अपडेट को लाने का निर्णय सही था क्योंकि गेम के अंदर कुछ बड़े और अहम बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ जबरदस्त चीज़ों को जोड़ा गया है वहीं कई पुरानी चीज़ों को हटाया। इस अपडेट में यह चीज़ें आई है:

  • Charge Buster शॉटगन नाम का नया हथियार।
  • क्लैश स्क्वाड मोड का नया रैंक मोड सीजन शुरू हुआ।
  • क्लैश स्क्वाड मोड में Alpine मैप को जोड़ना और कुछ अन्य छोटे बदलाव।
  • सेटिंग्स में थोड़े बदलाव हुआ जिसमें मुख्य चेंज पिकअप सेटिंग्स में आया।
  • ट्रेनिंग ग्राउंड में थोड़े बदलाव देखने को मिले।
  • क्राफ्टलैंड में मैचमेकिंग को लेकर भी अहम चीज़ें बदली गई है।

इसके अलावा गेम में छोटे-छोटे चेंज आए हैं जिनपर गौर करना मुश्किल है।