Free Fire के OB33 अपडेट की संभावित रिलीज डेट और एडवांस सर्वर को लेकर अहम जानकारी

Free Fire image via ff.garena.com
Free Fire image via ff.garena.com

Free Fire का OB32 अपडेट जनवरी में रिलीज किया गया था। इसके बाद से कोई नया अपडेट नहीं आया है और अब आने वाले अपडेट में OB33 वर्जन को लाया जाएगा। इसे लेकर थोड़ी जानकारी सामने आई है।

Ad

नोट: Garena ने अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है और इन डेट्स को लेकर सिर्फ अनुमान लगाया जा रहा है।


Free Fire के OB33 अपडेट की संभावित रिलीज डेट

Garena ने एक ट्रेंड शुरू किया है और उसी ट्रेन्स के अनुसार नए अपडेट्स आएंगे। दरअसल, क्लैश स्क्वाड रैंक सीजन के समापन के एक दिन पहले या उसी दिन नया अपडेट आता है। इस अपडेट के साथ भी उम्मीद की जा सकती है नया अपडेट सीजन के समापन के लाया जाएगा।

सीजन की अंतिम दिनांक 24 मार्च होगी (Image via Garena)
सीजन की अंतिम दिनांक 24 मार्च होगी (Image via Garena)

इसी हिसाब से देखा जाए तो नया अपडेट शायद 23 या 24 मार्च को लाया जा सकता है क्योंकि क्लैश स्क्वाड के रैंक सीजन का अंत 24 मार्च को होगा। इसी वजह से नया अपडेट कुछ हफ्तों में ही रिलीज किया जा सकता है।

Ad

OB33 अपडेट के दिन मेंटेनेंस ब्रेक भी देखने को मिलेगा। इसी वजह से खिलाड़ी उस दिन सुबह 9:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक एक्शन से गेम का मजा नहीं ले पाएंगे।

Ad

इसके साथ ही खबरें सामने आ रही है कि BTS के साथ Free Fire का कोलैब आ रहा है। इसका अपडेट भी आने वाले हफ्तों में देखने को मिल सकता है।


OB33 के एडवांस सर्वर के बारे में जानकारी

youtube-cover

एडवांस सर्वर के दौरान नए अपडेट्स आते हैं और खिलाड़ी यहां से Free Fire में आने वाले फीचर्स चेक कर सकते हैं। आने वाले दिनों में इस सर्वर की शुरुआत हो सकती है। इसके रजिस्ट्रेशन भी जल्द ही शुरू हो सकते हैं और आपको यहां नए फीचर्स का आनंद पहले ही लेने का मौका मिलेगा। बाद में उन फीचर्स को मुख्य ऐप में लाया जाएगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications