Free Fire का OB25 एडवांस सर्वर शुरू हो गया है। गेम में इस समय 34 कैरेक्टर्स मौजूद है। अभी 3 और नए कैरेक्टर्स एडवांस सर्वर में जोड़े गए हैं। हर कोई एडवांस सर्वर को टेस्ट कर रहा है और इसमें से उन नए कैरेक्टर्स को देखा गया है। आइए इन नए कैरेक्टर्स के बारे में बात करते हैं।
Free Fire के OB25 एडवांस सर्वर में जोड़े गए सारे नए करैक्टर्स की लिस्ट
कुल तीन नए कैरेक्टर्स जोड़े गए हैं जिनका नाम Sverr, Snowelle और Mystery character है।
#1 Sverr

Sverr को OB24 एडवांस सर्वर में भी लाया गया था लेकिन इसे मुख्य वर्जन में नहीं जोड़ा था। इस कैरेक्टर की ताकत है कि वो 40 HP का उपयोग करके 15% डैमेज बढ़ा देता है। इफेक्ट 5 सेकंड्स का रहता है वहीं इसका कूलडाउन 45 सेकंड्स का है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire OB25 एडवांस सर्वर की डाउनलोड लिंक और इंस्टॉल करने का तरीका
#2 Snowelle

Snowelle एक नया कैरेक्टर है असुर ये अभी नूला के रूप में नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि खिलाडी 5 सेकंड्स तक अपनी एक्टिव स्किल्स और EP को HP में बदल नहीं पाएंगे। इसका कूलडाउन 45 सेकंड्स है।
#3 Mystery Character

इस सूची में अंतिम कैरेक्टर का नाम Mystery Character और उम्मीद है कि इसका नाम भविष्य में बदल सकता है। ये इस समय प्रीमीस में नजर आ रहा है। इस कैरेक्टर के पास एक फ़ोर्स फिल्ड बनाने की ताकत है जिससे ये 500 का डैमेज रोक लेता है। आप इस शील्ड के दौरान बाहर दुश्मनों पर गोलियां मार सकते हैं। इसके अलावा मूवमेंट स्पीड 15% बढ़ जाती है वहीं इसका कूलडाउन 55 सेकंड्स है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में Games Kharido, Coda Shop और SEAGM से डायमंड्स का टॉप-अप कैसे करें?