Free Fire OB27 एडवांस सर्वर के APK की रिलीज डेट सामने आई

 (Image via ff.garena.com)
(Image via ff.garena.com)

Garena समय-समय पर Free Fire में अपडेट्स लाता रहता है। इससे गेम में नयापन कायम रहता है। खैर, अपडेट आने से पहले एडवांस सर्वर देखने को मिलता है। इससे नए फीचर्स को टेस्ट किया जाता है और इसके बाद ही अपडेट को आधिकारिक रूप से रिलीज किया जाता है। Free Fire OB27 एडवांस सर्वर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। खिलाड़ियों के पास अभी से नए अपडेट के फीचर्स के बारे में जानने का मौका रहने वाला है।

youtube-cover

Free Fire OB27 एडवांस सर्वर APK डाउनलोड की रिलीज डेट

The download for the APK file of the Free Fire OB27 Advance Server will begin on April 1

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार Free Fire OB27 एडवांस सर्वर की शुरुआत 1 अप्रैल से होने वाली हैं। खिलाड़ी फिर वेबसाइट से APK फाइल को डाउनलोड करके इसे खेल सकते हैं। एडवांस सर्वर की शुरुआती और अंतिम दिनांक सामने नहीं आई है। हालांकि, APK को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

End date and start date of the Advance Server are yet to be announced

खिलाड़ियों को सर्वर खेलने के लिए एक्टिवेशन कोड की जरूरत होगी। ऐसे में डेवलपर्स कोड को चुनिंदा लोगों को दे पाएंगे। जिन खिलाड़ियों के पास कोड नहीं होगा, वो एडवांस सर्वर को नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में आपको रजिस्ट्रेशन करना सबसे जरुरी रहने वाला है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में स्टाइलिश गिल्ड नेम किस तरह से बनाया जा सकता है?

Activation Code that the players have to enter

Free Fire OB26 एडवांस सर्वर के लिए रजिस्टर कैसे करें?

Registrations for the OB27 Advance Server

इस तरीके से आप आसानी से सर्वर के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

  • स्टेप 1- सबसे पहले आपको Free Fire एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
  • स्टेप 2- इसके बाद आपको फेसबुक से लॉगिन करना है। ध्यान रहे कि आपका Free Fire अकाउंट फेसबुक से लिंक जरूर हो।
  • स्टेप 3- इसके बाद आपको जरुरी जानकारी भर देनी है और आपका एकाउंट बनाना है।
  • स्टेप 4- रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। इसके बाद आप बाद में वेबसाइट पर जाकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Players can obtain diamonds for reporting bugs and glitches

खिलाड़ी बग्स और ग्लिच की जानकारी देकर मुफ्त में डायमंड्स पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में डिस्काउंट पर डायमंड्स किस तरह हासिल करें?