Free Fire ने जारी किया OB27 अपडेट, इस अपडेट को डाउनलोड कैसे करें?

Free Fire का नया अपडेट (Image Credits: ff.garena.com)
Free Fire का नया अपडेट (Image Credits: ff.garena.com)

Garena Free Fire का OB27 अपडेट रिलीज कर दिया गया है। दरअसल, इस अपडेट का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। अब जाकर अपडेट आया है। Free Fire का ये अपडेट 14 अप्रैल शाम 6 बजे आया है। इस अपडेट के साथ गेम में कई सारे बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ खास फीचर्स और कैरेक्टर्स को जोड़ा गया है।

Ad

Free Fire के OB27 अपडेट में आए कुछ फीचर्स की जानकारी

Ad

1- नया कैरेक्टर: Xayne

2- नई गन: Kord

3- कैरेक्टर की UI और लेवलिंग सिस्टम में बदलाव होंगे

4- अवेकन और नार्मल ताकतों को साथ लाया जाएगा

5- क्लैश स्क्वाड के अपने स्टोर में बदलाव देखने को मिलेगा

ये भी पढ़ें:- Free Fire के OB27 अपडेट की रिलीज डेट और मुफ्त इनाम की सारी जानकारी

6- नया बरमूडा रिमास्टर्ड अब हमेशा के लिए आएगा

7- नया रिवाइवल मैकेनिस्म

8- ताकत को बैलेंस किया जा सकता है


Free Fire में नया अपडेट कैसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है?

Ad

Free Fire का OB27 अपडेट डाउनलोड करना काफी ज्यादा आसान है। दरअसल, इस अपडेट में कुछ खास फीचर्स जोड़े गए हैं और अगर आप इसे जल्दी डाउनलोड करते हैं तो आपको बोनस के रूप में इनाम भी मिलते हैं। खैर, आप इन स्टेप्स की मदद से गेम को डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।

स्टेप 2: Free Fire सर्च करें और पहले नतीजे को खोलें।

स्टेप 3: इस दौरान आपको एक अपडेट का विकल्प मिलेगा और उसपर क्लिक करें।

कुछ समय का इंतजार करें और डाउनलोड को पूरा होने दें। इसके बाद गेम पूरी तरह से अपडेट हो जाएगा और आप फिर इसका सही तरह से आनंद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire OB27 अपडेट में आए नए कैरेक्टर Xayne के बारे में सारी जानकारी

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications