Free Fire के OB32 अपडेट की भारत में संभावित रिलीज डेट सामने आई

Free Fire image via ff.garena.com
Free Fire image via ff.garena.com

Free Fire में समय-समय पर अपडेट्स आते रहते हैं। लगभग एक महीने पहले गेम में नया अपडेट आया था और अब हर कोई नए अपडेट का इंतजार कर रहा है। पिछले अपडेट में कई नई चीज़ें देखने को मिली थी और अलग-अलग फीचर्स को जोड़ा गया था। इसी वजह से लग रहा है कि अगले अपडेट के साथ नई चीज़ें आएंगी ।

Free Fire के प्रशंसक अभी से नए वर्जन के लिए उत्साहित हैं। दरअसल, Free Fire का OB32 अपडेट कुछ हफ्तों में रिलीज होने वाला है। इसी वजह से सभी की रिलीज डेट पर निगाहें टिकी हुई हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire के नए अपडेट की संभावित रिलीज डेट के बारे में बात करने वाले हैं।


Free Fire के नए OB32 अपडेट की संभावित रिलीज डेट

(Image via Free Fire)
(Image via Free Fire)

Free Fire के पिछले कुछ अपडेट्स Clash Squad के रैंक सीजन के अंत तक आए हैं। इसी वजह से लग रहा है कि नया अपडेट भी उसी समय के आसपास आने वाला है। इस हिसाब से देखा जाए तो Free Fire का OB32 वर्जन शायद 19 या 20 जनवरी को रिलीज हो सकता है क्योंकि Clash Squad मोड के रैंक सीजन का अंत 20 जनवरी को देखने को मिलेगा।

अपडेट आने के पहले एक मेंटेनेंस ब्रेक भी आएगा जहां गेम थोड़े समय के लिए बंद रहेगा और इसी बीच अपडेट को पुश किया जाएगा। इस नए अपडेट की टेस्टिंग एडवांस सर्वर में हो जाएगी। दरअसल, एडवांस सर्वर 6 जनवरी से 13 जनवरी तक चलेगा। इसके लिए रजिट्रेशन करने पड़ते हैं।

नोट: अभी तक Free Fire के डेवलपर्स ने किसी भी तरह की घोषणा नहीं की है और इसी वजह से आधिकारिक रूप से रिलीज डेट की जानकारी नहीं है। हालांकि, ऊपर बताई गई तारीख सिर्फ एक अनुमान है। आने वाले कुछ हफ्तों में आधिकरिक रूप से ऐलान हो जाएगा।