Free Fire के लिए आई बुरी खबर, आधिकारिक यूट्यूब चैनल्स हुए हैक और नाम भी बदला

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire को कुछ समय पहले भारत से बैन कर दिया गया था और अब इस गेम को लेकर लगातार खराब खबरें आती जा रही हैं। दरअसल, Free Fire के भारत में आधिकारिक चैनल्स हैक हो गए हैं। एक चैनल उपलब्ध नहीं है जबकि दूसरा चैनल असल में हैक हो गया है और इसका नाम बदल दिया गया है। दोनों ही चैनल्स पर पहले Free Fire का काफी सारा कंटेंट मौजूद था लेकिन अब कोई वीडियोस नहीं है।

Ad

Free Fire India के आधिकारिक चैनल्स को हैक कर लिया गया है और उनके नाम बदल दिए गए हैं

Free Fire के दो मुख्य यूट्यूब चैनल्स को हैक कर लिया गया है। Free Fire India Official नाम के चैनल पर 11 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे लेकिन अब यह यूट्यूब पर नजर नहीं आ रहा है। अगर आप लिंक पर क्लिक करते हुए इसे खोलेंगे तो आपको यह एरर नजर आएगा।

आपको स्क्रीन पर यह एरर दिखाई देगा (Image via YouTube)
आपको स्क्रीन पर यह एरर दिखाई देगा (Image via YouTube)

इसमें लिखा है कि चैनल उपलब्ध नहीं है। साथ ही Free Fire के ईस्पोर्ट्स चैनल का नाम बदलकर 'Cardano Official' रख दिया गया है और आपको वहां उन्ही चीज़ों की वीडियो मिल रही है। अगर आपको पता नहीं है तो Cardano एक पब्लिक ब्लॉकचैन प्लेटफॉर्म है।

Ad
ईस्पोर्ट्स चैनल पर इस तरह का कंटेंट नजर आ रहा है  (Image via YouTube)
ईस्पोर्ट्स चैनल पर इस तरह का कंटेंट नजर आ रहा है (Image via YouTube)

इसके साथ ही अगर आप वीडियो या प्लेलिस्ट के विकल्प में जाएंगे तो फिर आपको यहां कोई भी कंटेंट नजर नहीं आएगा। इसकी जगह आपको दिखाया जाएगा कि इस चैनल पर कोई भी वीडियो उपलब्ध नहीं है।

Ad
इस चैनल पर कोई वीडियो नहीं है (Image via YouTube)
इस चैनल पर कोई वीडियो नहीं है (Image via YouTube)

प्रशंसकों को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि यूट्यूब इसपर कार्यवाही करेगा और जल्द ही चैनल्स की वापसी होगी। धायण देने वाली बात यह है कि Free Fire बांग्लादेश का चैनल भी अब उपलब्ध नहीं है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications