Free Fire के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, लंबे इंतजार के बाद भारत में खास वर्जन के साथ होगी धमाकेदार वापसी

Free Fire Image Credit ff.garena.com
Free Fire Image Credit ff.garena.com

Free Fire: फ्री फायर (Free Fire) को फरवरी 2022 में बैन किया गया था और इसके बाद से हर कोई इस वर्जन की वापसी की उम्मीद लगाए बैठा था। अब Garena ने आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा गेम की वापसी का ऐलान कर दिया है। असल में इसे Free Fire India नाम दिया जाएगा। इस आर्टिकल में हम गेम को लेकर बात करेंगे।


Free Fire हो रहा है अनबैन, फैंस के लिए खुशखबरी

पिछले कुछ हफ्तों से लगातार भारत में गेम की वापसी को लेकर अलग-अलग चीज़ें सामने आ रही थी। फैंस यह देखकर बहुत खुश हो रहे थे और अब फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। दरअसल, अब Garena ने आधिकारिक तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसी बीच उन्होंने बताया कि FF अब एक नए वर्जन के साथ वापस आएगा। यह वर्जन सिर्फ भारत के लिए बनाया जाएगा।

इस ऐलान के अनुसार भारतीय वर्जन अब 5 सितंबर 2023 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। इस बार Garena ने Yotta के साथ पार्टनरशिप की है, जो भारतीय यूजर्स के डाटा की सुरक्षा का ध्यान रखेगा। आपको बता दें कि गेम के फीचर्स साफ तौर पर भारतीय मार्केट के अनुसार तैयार किए जाएंगे।

रिलीज के साथ ढेरों अलग चीज़ों को जोड़ा जाएग। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी असल में नए वर्जन के ब्रांड एम्बेसेडर रहने वाले हैं। इसके साथ ही सुनील छेत्री, साइना नेहवाल, लीएंडर पैस और राहुल चौधरी भी गेम के साथ जुड़े हैं। गेम में कई सारे सुधारों के साथ सुरक्षित और मनोरंजक गेमप्ले देने की कोशिश की जाएगी। फीचर्स में वेरिफिकेशन सिस्टम, गेमप्ले पर सीमा और अन्य चीज़ों को जोड़ा जाएगा।

Free Fire India के रिलीज के साथ ही ईस्पोर्ट्स की प्रतियोगिताएं शुरू हो जाएंगी। इसके बाद कई सारे नए टैलेंट आगे जाकर भारत का प्रतिनिधित्व कर पाएंगे। रिलीज के साथ ही गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों जगहों पर गेम उपलब्ध रहेगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment