Free Fire में Chrono की तरह 5 सबसे शानदार कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं

Free Fire
Free Fire

Free Fire में इस समय 39 कैरेक्टर्स के विकल्प मौजूद है। गेम में Chrono को सबसे अच्छा विकल्प माना जा सकता है। इसके बावजूद कुछ ऐसे कैरेक्टर्स है जो Chrono की तरह ही जबरदस्त विकल्प है। इस आर्टिकल में हम Chrono की तरह 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।


Free Fire में Chrono की तरह 5 शानदार कैरेक्टर्स के विकल्प

1- DJ Alok

Alok
Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं। कुछ फाइट्स में ये Chrono से अच्छा विकल्प रह सकता है।


2- Hayato

Hayato
Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा। Chrono की तरह ये भी शानदार विकल्प है।


3- K

K
K

K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। इसकी ताकत Master of All है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ा सकता है। Chrono की तरह इस कैरेक्टर को भी काफी उपयोग किया जाता है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 कैरेक्टर्स जिनका खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए


4- Jai

 (Image credit: Garena)

Chrono के बाद Jai को सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। इसकी ताकत रैगिंग रीलोड है। इसके चलते एमो में आपको फायदा होगा। हर हथियार के लिए अलग खासियत है। देखा जाए तो एमो की कमी होने के बाद भी आप आसानी से स्क्वाड को खत्म कर सकते हैं। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।


5- Skyler

Free Fire में Skyler कैरेक्टर

Skyler की ताकत रिपटाइड रीदम है। आप इसकी मदद से 50 मीटर के अंदर 5 ब्लू वॉल्स को फोड़ा जा सकता है। हर एक ग्लू वॉल टूटने से HP बढ़ती हैं। इसका कूलडाउन 60 सेकंड्स है। ये कैरेक्टर पहले लेवल पर इस तरह रहता है। कुछ मौकों पर ये कैरेक्टर Chrono से बेहतर हो सकता है लेकिन देखा जाए तो दोनों ही कैरेक्टर गेम में काफी उपयोगी रहते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे खास कैरेक्टर्स

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now