Free Fire vs BGMI: 2022 में कौन-सा गेम ज्यादा बेहतर है?

BGMI बैटल रॉयल गेम   image via bgmi.com
BGMI बैटल रॉयल गेम image via bgmi.com

Free Fire और BGMI दो सबसे फेमस बैटल रॉयल गेम्स में से है। मोबाइल फोन्स पर इन दोनों गेम्स को काफी खेला जाता है। हमेशा ही दोनों गेम्स के बीच तुलना होती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Free Fire और BGMI में से आपके लिए बेहतर विकल्प कौन-सा रहेगा।

Ad

Free Fire vs BGMI: कौन-सा गेम्स बेहतर है?

हम कुछ चीज़ों के बारे में बात करेंगे और इससे पता चलेगा कि कौन-सा गेम बेहतर है।

मैप्स और ग्राफिक्स

youtube-cover
Ad

Battlegrounds Mobile India में Erangel, Miramar, Sanhok, Vikendi, Livik और Karakin के रूप में ढेरों मैप्स मौजूद है। हर मैप का साइज अलग है और खिलाड़ियों को हर तरह का अनुभव मिलता है। दूसरी ओर Free Fire में Bermuda, Kalahari, Bermuda Remastered, Alpine, और Purgatory मैप मिलते हैं जिनके साइज एक जैसे है। BGMI के मैप्स असली लगते हैं जबकि Free Fire के मैप्स कार्टूनिश लगते हैं।


बैटल रॉयल मोड्स

youtube-cover
Ad

Free Fire और BGMI में कई अलग-अलग मोड्स हैं। Free Fire में Big Head और Rampage New Dawn मोड मिलते हैं जबकि BGMI में Missions Ignition और Mirror World मोड मिल जाते हैं। इस मामले में BGMI को फायदा है क्योंकि इन मोड्स के अलावा भी कुछ अच्छे विकल्प मौजूद हैं।


अन्य चीज़ें

youtube-cover
Ad

Free Fire के अंदर ढेरों कैरेक्टर्स मौजूद हैं और सभी के पास अनोखी ताकत है। BGMI में कैरेक्टर्स का उतना महत्व नहीं है। दोनों ही गेम्स में आप कस्टम मोड्स खेल सकते हैं। Free Fire में अलग रिवाइवल मेकेनिज़्म है और वेंडिंग मशीन भी है। BGMI असल चीज़ों पर ध्यान देता है और यहां फाइट्स का ज्यादा महत्व है। Free Fire में पेट्स मौजूद है लेकिन BGMI में पेट्स के पास अनोखी ताकत नहीं रहती।


नतीजा

दोनों ही गेम्स को ढेरों लोग खेलते हैं। देखा जाए तो BGMI में बेहतर ग्राफिक्स है लेकिन अनोखे फीचर्स के मामले में Free Fire अच्छा विकल्प है। अगर आपको फीचर्स ज्यादा पसंद है तो Free Fire बेहतर विकल्प रहेगा वरना BGMI अच्छा गेम है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications