Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस मोड के अंदर कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व नहीं है। Free Fire में ढेरों कैरेक्टर्स मौजूद है और आप इन 5 कैरेक्टर्स को इस मोड के लिए उपयोग कर सकते हैं।
Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे शानदार कैरेक्टर्स कौन-से हैं?
#1 - DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
#2 - K (Captain Booyah)
K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। इसकी ताकत Master of All है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ा सकता है। इस वजह से ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
#3 - Jota

Jota असल में Free Fire में सबसे अच्छे कैरेक्टर्स में से एक है। इसकी ताकत सस्टेन्ड रेड्स और इससे आपको SMG या शॉटगन से हर एक किल पर HP मिलती है। साथ ही 5 सेकंड्स का छोटा कूलडाउन ही देखने को मिलता है। इससे दुश्मनों के खिलाफ आपको फायदा होता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर 2021 में 3 जबरदस्त SMG गन्स जिन्हें खिलाड़ियों को जरूर उपयोग करना चाहिए
#4 - Hayato
Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
#5 - Antonio

Antonio को ज्यादा लोग उपयोग नहींबन करते लेकिन डिफेंसिव खिलाडी के लिए ये शानदार होगा। क्लैश स्क्वाड मोड में इसकी ताकत गैंगस्टर स्पिरिट का सही तरह से उपयोग हो जाता है। इससे खिलाडी को मैच की शुरुआत में एक्स्ट्रा HP मिल जाती हैं। क्लासिक मैच में ये कैरेक्टर ज्यादा काम नहीं आता है। ये कैरेक्टर भी 8000 गोल्ड कोइंस में उपलब्ध है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर मुफ्त में डायमंड्स हासिल के लिए गूगल ओपिनियन रिवार्ड्स का कैसे उपयोग करें?