Garena Free Fire के OB29 अपडेट के बारे में अब तक मिली सभी जानकारी 

image via ff.garena.com ff49
image via ff.garena.com ff49

Free Fire का OB28 अपडेट काफी ज्यादा सफल साबित हुआ था। अब नया अपडेट करीब है। पिछले हफ्ते एडवांस सर्वर को लाया गया था। इस अपडेट के साथ नए फीचर्स आ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम नए अपडेट को लेकर पूरी जानकारी के बारे बात करेंगे।


Free Fire का OB29 अपडेट

रिलीज डेट और टाइम

Free Fire का OB29 अपडेट 4 या 5 अगस्त 2021 को लाया जा सकता है। इसके अपडेट के पैच नोट्स आ सकते हैं। यह अपडेट रैंक सीजन के एक दिन पहले आ सकता है।

(Image via Free Fire)
(Image via Free Fire)

5 अगस्त तारीख को वर्तमान सीजन का अंत होने वाला है। उम्मीद है कि इसी दिन अपडेट आने वाला है। इसके पहले मेंटेनेंस ब्रेक देखने को मिल सकता है। इसकी शुरुआत हमेशा की तरह सुबह 9:30 से होती है और ब्रेक शाम 5:00 तक रह सकता है। इसके कुछ समय बाद खिलाड़ी अपडेट कर सकते हैं।


फीचर्स

कैरेक्टर

(Image via Moniez Gaming)
(Image via Moniez Gaming)

कैरेक्टर्स का गेम में काफी अहम किरदार है। एडवांस सर्वर में तीन मिस्ट्री कैरेक्टर्स को जोड़ा गया था और उम्मीद है कि इसे अपडेट में लाया जाएगा। हो सकता है कि किसी मौजूदा कैरेक्टर का नया वर्जन भी आ सकता है।


नई गन

(Image via Moniez Gaming)
(Image via Moniez Gaming)

एडवांस सर्वर में एक नई गन मौजूद है। इसका नाम AC80 है। असल में यह एक मार्क्समैन राइफल है और इससे आप अधिकतर डैमेज दे सकते हैं।


Craftland

(Image via Moniez Gaming)
(Image via Moniez Gaming)

गेम में एक जबरदस्त फीचर आ सकता है। इस दौरान खिलाड़ी अपना मैप बना सकते हैं और फिर कस्टम रूम मैच खेल सकते हैं। आप बिल्डिंग, ऑब्जेक्ट्स और अन्य चीज़ों को जोड़ सकते हैं।


न्यू पेट

(Image via Moniez Gaming)
(Image via Moniez Gaming)

Free Fire में एक नया पेट आ सकता है जिसका नाम Sensei Tig होगा। इसके बाद Nimble Ninja नाम की ताकत है।

youtube-cover

नोट: यह सारे फीचर्स Free Fire OB29 एडवांस सर्वर से लिए गए हैं। यह बात ध्यान रखने वाली है कि हर चीज़ अपडेट के साथ नहीं आएगी। कुछ ही चीज़ों को लाया जा सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports