Garena ने ब्राज़ील सर्वर पर Free Fire MAX को बंद करने के दिए संकेत, भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX की एक खबर ने फैंस को चौंका दिया और भारत में गेम के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। ब्राज़ील में जल्द ही गेम बंद होने वाला है और इसी कारण लोगों के मन में सवाल है कि क्या भारत में भी गेम बंद होगा। इस आर्टिकल में हम उसी को लेकर बात करेंगे।


Garena ने ब्राज़ील सर्वर पर एक नोटिस द्वारा Free Fire MAX को बंद करने के दिए संकेत

The notice posted on the Brazil server of the battle royale title (Image via Garena)
The notice posted on the Brazil server of the battle royale title (Image via Garena)

Garena ने हाल ही में ब्राज़ील के सर्वर पर प्लेयर्स को एक मेल भेजा है और इसकी हेडलाइन “क्या आपने ओरिजनल Free Fire डाउनलोड किया है?” यह है। साथ ही उन्होंने फंसफैंस को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को गेम से लिंक करने की सलाह दी और बताया कि जल्द ही MAX वर्जन में अपडेट्स आना बंद हो जाएंगे। पोर्तुगी भाषा डेवलपर्स ने लोगों को संकेत दिया है और इसका हिंदी में अनुवाद यह है:

“जो भी लोग Free Fire खेलते हैं, उनका अनुभव बेहतर करने के लिए हम ओरिजनल गेम पर फोकस करने के लिए अपने रिसोर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसी वजह से 21 मार्च 2023 से हम MAX वर्जन में मेंटेनेंस और अपडेट्स को देना बंद कर देंगे। ऐसे में आपको अपने अकाउंट को सोशल मीडिया से लिंक कर लेना चाहिए, इससे आप ओरिजनल वर्जन में भी गेम को खेल पाएंगे।”

अभी यह बात सिर्फ ब्राज़ील के सर्वर पर कही गई और भारतीय प्लेयर्स को अभी कोई अपडेट नहीं मिला है। साथ ही डेवलपर्स ने भारतीय सर्वर पर गेम के भविष्य को लेकर भी जानकारी नहीं दी है। भारत में Free Fire नहीं है और ऐसे में देखना होगा कि क्या MAX वर्जन, जो गेम में उपलब्ध है, उसे भी हटाया जाएगा या नहीं।

इन-गेम यह चीज़े लिखी गई है (Image via Garena)
इन-गेम यह चीज़े लिखी गई है (Image via Garena)

भारतीय सर्वर पर एक सर्वर आया है और इसमें प्लेयर्स का सर्वे लिया जा रहा है। यहां से Free Fire MAX प्लेयर्स भारतीय फैंस की कुछ चीज़ों में राय जानना चाहते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports