Gift of Light : Free Fire Max में गेम के अंदर डेवेलपर ने कुछ दिनों पहले Light Fest इवेंट की सीरीज को जोड़ा था। ये सीरीज 7 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक के लिए जोड़ी गई है। इस सीरीज में काफी फायदेमंद इवेंट मौजदू है जो खिलाड़ियों को मुफ्त में आइटम प्रदान कर रहे हैं। हालांकि, इस बैटल रॉयल गेम में अपकमिंग इवेंट की जानकारी सोशल मिडिया अकाउंट से लीक होती रहती है। दरअसल, बैटल रॉयल गेम के अंदर अपकमिंग में आने वाला Gift of Light इवेंट लीक हुआ है। ये भारतीय सर्वर पर 19 अक्टूबर को जुड़ने वाला है। इस आर्टिकल में पूरी जानकारी बताने वाले हैं। Free Fire Max में Gift of Light इवेंट काफी जल्द शुरू होने वाला है, जानिए लीक हुए आइटम की जानकारीFree Fire Max की कम्युनिटी को Gift of Light इवेंट प्रदान किया जाने वाला है। ये Light Fest के अंदर दिवाली के खास अवसर पर जोड़ा जा रहा है। पिछले सीजन Gift of Light इवेंट ने खिलाड़ियों को रेयर बंडल, गन स्किन और कॉस्मेटिक इनाम कम कीमत पर ऑफर किए थे। इस वजह से सभी गेमर्स इस इवेंट का इंतजार कर रहे हैं। ये इवेंट दो दिनों में जोड़ दिया जाएगा। View this post on Instagram Instagram PostFree Fire Max में 19 अक्टूबर को Gift of Light इवेंट की जानकारी @bbbhifreefire के आधिकारिक सोशल मिडिया के द्वारा दी गई है। इस लीक इवेंट के अनुसार Gift of Light इवेंट खिलाड़ियों को काफी प्रीमियम कस्टम बंडल और लैजेंड्री गन स्किन प्रदान करने वाला है। हालांकि, इस पोस्टर के अनुसार जानकारी मिलती है कि ये इवेंट इन-गेम आने पर आइटम में बदलाव भी किया जा सकता है और इंटरफ़ेस को बदल भी सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Postखैर, ये लीक पोस्ट असली है तो खिलाड़ियों के द्वारा इस इवेंट की काफी ज्यादा दिमांग होगी और रेयर, एक्शन ब्लू बंडल, और M1887 गन स्किन मिलने वाली है। ये इनाम लीक पोस्ट से पता चला है। यूजर्स को इसमें दो विकल्प मिलने वाले हैं। 1x स्पिन और 5x स्पिन वाले विकल्प होंगे। हालांकि, ये विकल्प पोस्ट के अनुसार है और डायमंड खर्च करके आइटम प्राप्त कर सकते हैं।