NEWS : भारतीय गेमिंग कम्युनिटी ने काफी समय से Free Fire को अनबैन होने का इंतजार किया है। हालांकि, आधिकारिक रूप से न्यूज मिली है कि ईस्पोर्ट्स में ग्रोथ मिलने पर गेम को रिलॉन्च किया जाएगा और सभी ईस्पोर्ट्स प्लेयर्स आपने भविष्य को निखार सकते हैं। गेम रिलॉन्च होने की संभावना काफी ज्यादा है। क्योंकि, हाल ही में गरेना के MOU ने भारत देश में आकर हस्ताक्षर किये हैं और फ्री फायर की सेवाओं को शुरू करने की भावना व्यक्त की है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और योट्टा डेटा सर्विसेज (Yotta Data Services) आदि। हालांकि, गेम को दोबारा लॉन्च करने के संबंधित अनेक बातचीत देखने को मिली है। हाल ही में गेम को रिलॉन्च होने के संबंधित इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड हुए हैं। ईस्पोर्ट्स के को-फाउंडर (co-founder) दीप्तांशु सैनी (Diptanshu Saini) ने उनके इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। भारतीय खिलाड़ियों के लिए आई खुशखबरी : क्या भारत में Free Fire से प्रतिबंध हटाया जा रहा है? हालांकि, खिलाड़ियों के मन में प्रश्न है कि फ्री फायर को कब तक अनबैन किया जाएगा। इसका आधिकारिक रूप से अभी कोई जवान नहीं है, लेकिन इंटरनेट पर प्रतिक्रिया और दीप्तांशु सैनी के आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी के अनुसार अंदाजा है कि Free Fire काफी जल्द रिलॉन्च होगा।ईस्पोर्ट्स के को-फाउंडर ने स्टोरी अपलोड की है (Image via Instagram)उन्होंने हाल ही में इंस्ट्राग्राम स्टोरी पर Chemin Esports FFPL ट्रॉफी की पिक्चर को अपलोड करते हुए कैप्शन में लिखा है कि अब इंतजार खत्म हुआ। ये कैप्शन दर्शाता कि गेम पर तेजी से कार्य हो रहा है और भारत में सेवाओं को शुरू किया जाएगा। "इसका हिस्सा बनकर खुश हूँ। कुछ चीजों का खुलासा नहीं किया जा सकता है लेकिन सभी को शुभकामनाएं और फ्री फायर के सभी खिलाड़ियों को बधाईयां। आने वाले अपडेट के लिए बने रहें।"इसके संकेत मिल रहे हैं कि गरेना ने सेवाओं को शुरू करने के लिए पर्दें के पीछे कार्य जारी रखा है। दीप्तांशु सैनी ने स्पोर्ट्सकीड़ा पर एक्सक्लूसिव जानकारी दी है कि भारत में गेम को दोबारा लॉन्च किया जाएगा। View this post on Instagram Instagram Postदिलचस्प की बात है कि Free Fire गेम को बैन करने से पहले गरेना के डेवेलपर ने मैक्स वर्जन को 2021 में लॉन्च कर दिया था। हालांकि, चाइना के द्वारा डेटा के साथ छेड़खानी होने पर 50+ एप्लिकेशन के साथ में गूगल प्ले स्टोर से Free Fire को रिमूव कर दिया गया था। इसलिए, आने वाले समय में गेम को काफी जल्दी देखा जाएगा। फ़िलहाल में गरेना के द्वारा FFWS 2023 की घोषणा की है जो दो स्थानों पर हो सकती है, लेकिन फ़िलहाल उन जगहों के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस वजह से गेमर्स फ्री फायर से संबंधित हर जानकारी लेना चाहते हैं। वो स्पोर्ट्सकीड़ा के गेमिंग सेक्शन को फॉलो करके सबसे पहले जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।