Free Fire Max में Help Center : गेम के अंदर परेशानी, हैकर, रिपोर्ट और अन्य चीज़ों के लिए आवेदन कैसे करें?  

इन-गेम आवेदन (Image Credit : Garena)
इन-गेम आवेदन (Image Credit : Garena)

Free Fire Max दुनिया का सबसे प्रसिद्व बैटल रॉयल गेम है और प्रत्येक अपडेट के पश्चात इन-गेम ग्रो देखने को मिलती है। हालांकि, गेम के अंदर कुछ गेमर्स चीटिंग का उपयोग करते हैं और इन-गेम अन्य परेशानियां भी देखने को मिलती है।

दरअसल, अधिकांश गेमर्स को इन-गेम Help Center फीचर के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं होती है। इस फीचर्स की सहयता से प्लेयर्स गेम के डेवेलपर के साथ इन-गेम होने वाली समस्याओं का समाधान पाने के लिए बात कर सकते हैं। इसके आलावा हैकर की आईडी पर रिपोर्ट भी कर सकते हैं।

इसलिए, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में Help Center : गेम के अंदर परेशानी, हैकर, रिपोर्ट और अन्य चीज़ों के लिए आवेदन कैसे करें, पर नजर डालने वाले हैं।

नोट : फ्री फायर को भारतीय सरकार ने आधिकारिक रूप से बैन कर दिया गया है। इस वजह से प्लयेर्स मैक्स वर्जन को खेलना उचित समझते हैं।


Free Fire Max में Help Center : गेम के अंदर परेशानी, हैकर, रिपोर्ट और अन्य चीज़ों के लिए आवेदन कैसे करें?

गरेना के डेवेलपर ने Help Center में जाकर सहायता मांगने के लिए आधिकारिक वेबसाइट बनाई है। प्लेयर्स एकाउंट के साथ परेशानियों को साझा कर सकते हैं और आवेदन को सबमिट कर सकते एहन। इसके आलावा FAQ पर अनेक उत्तर भी मिल जाते हैं।

Help Center में आवेदन सबमिट करने के लिए नियम बनाए हैं। यहां पर दी गई स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: प्लेयर्स को डेवेलपर के द्वारा बनाई गई Help Center की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। डायरेक्ट जाने के लिए नीचे लिंक दी गई है:

Free Fire Max में Help Center : यहां टच करें।

स्टेप 2: वेबसाइट पर जाने के बाद स्क्रीन पर Sign-In का विकल्प शो हो जाएगा। प्लेयर्स इन-गेम एकाउंट की सहायता से Sign-In कर सकते हैं।

यहां पर सिक्स विकल्प मिल जाते हैं: Facebook, VK, Google, Huawei ID, Apple ID, और Twitter आदि।

स्टेप 3: उसके बाद खिलाड़ियों को स्क्रीन पर आवेदन सबमिट करने के लिए विकल्प दिख जाएंगे।

स्टेप 4: प्लेयर्स को फ्री फायर मैक्स एकाउंट UID, आवेदन का टाइप, समस्या और विवरण का साझा करना होगा। नीचे मौजूद विकल्प मिल सकते हैं:

  1. पेमेंट समस्या
  2. लोग-आउट आवेदन
  3. गेम कंसर्न
  4. नेगेटिव डायमंड्स
  5. आइटम बग
  6. हैकर रिपोर्ट
  7. हैक APK सबमिशन

स्टेप 5: ये सभी महत्वपूर्ण जानकारी डालने के बाद में प्लेयर्स को सबमिट बदल पर क्लीक करना होगा। डेवेलपर के पास में आवेदन पहुंच जाएगा। उसके कुछ दिनों बाद समस्या का समाधान होकर मेल मिल जाएगा।