Free Fire MAX में OB42 एडवांस सर्वर का आवेदन कैसे करें?

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) भारत का फेमस बैटल रॉयल गेम है। इस टाइटल में खिलाड़ियों को आकर्षित करने वाली चीजें मिल जाती है, जिसमें गन स्किन, कैरेक्टर्स, पेट्स, इमोट्स और बंडल्स होते हैं। इन-गेम खिलाड़ियों को हर दो महीनों में ओपन बीटा (OB) का अपग्रेड वर्जन मिलता है। वर्तमान में OB41 अपडेट चल रहा है और डेवलपर्स के द्वारा OB41 के एडवांस सर्वर की तैयारी चल रही होगी। हर बार पैच अपडेट से पहले एडवांस सर्वर को रिलीज किया जाता है। खैर, इस आर्टिकल में हम OB42 एडवांस सर्वर में आवेदन करने की जानकारी बताने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX में OB42 एडवांस सर्वर का आवेदन कैसे करें?

OB42 एडवांस सर्वर कब तक रिलीज हो सकता है? (Image via Garena)
OB42 एडवांस सर्वर कब तक रिलीज हो सकता है? (Image via Garena)

Free Fire MAX में हर पैच अपडेट से पहले एडवांस सर्वर को रिलीज किया जाता है। इस एडवांस सर्वर पर सभी नए फीचर्स और रिवॉर्ड्स का टेस्ट किया जाता है। उन सभी फीचर्स को पैच अपडेट में हमेशा के लिए शामिल कर दिया जाता है।

Ad

आपको बता दें, पैच अपडेट से एक सप्ताह पहले एडवांस सर्वर को प्रस्तुत किया जाता है। गेमर्स एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक्टिवेशन कोड को पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर नए खिलाड़ियों को आवेदन करते नहीं आता है, तो यहां पर दी गई स्टेप्स का पालन करें:

स्टेप 1: प्लेयर्स को एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां क्लिक करके सीधे जा सकते हैं।

स्टेप 2: लॉगिन करने के लिए स्क्रीन पर विकल्प दिख जाएंगे, जिसमें फेसबुक और गूगल का विकल्प मिल जाएगा। प्लेयर्स इन अकाउंट का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। अगर अन्य अकाउंट का उपयोग करते हैं, तो स्क्रीन पर एरर देखने को मिल जाएगा।

स्टेप 3: लॉगिन होने के बाद में चालू ईमेल आईडी को डालें।

अब डेवलपर्स के द्वारा प्लेयर का चयन होता है, तो आपको दी गई ईमेल आईडी के अनुसार एक्टिवेशन कोड मिल जाएगा। इस कोड का उपयोग करके नए फीचर्स का ट्राय कर सकेंगे।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications