Free Fire MAX में इन-गेम स्टोर से डायमंड्स किस तरह से खरीदें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में कई सारी चीज़ें मुफ्त में मिल जाती है। हालांकि, ज्यादातर लिजेंड्री चीज़ें डायमंड्स खर्च करने पर मिलती है। डायमंड्स को पैसों को खर्च करके खरीदा जा सकता है। कई लोगों को डायमंड्स खरीदने का तरीका नहीं पता है। कई लोगों को तरीका पता रहता है लेकिन एक बार कंफर्मेशन मिलने पर फायदा होता है।

Free Fire MAX में डायमंड्स को किस तरह से खरीदा जा सकता है?

Free Fire MAX में कुछ ही स्टेप्स में डायमंड्स को खरीदा जा सकता है। यह गेम अभी प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और इसी वजह से इन-गेम करंसी को खरीद सकते हैं। आपको कुछ ही स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने डिवाइस पर खोलें और आधिकारिक अकाउंट से लॉगिन करें। आपको गेस्ट अकाउंट का उपयोग नहीं करना चाहिए।

स्टेप 2: मुख्य स्क्रीन पर आने के बाद आपको डायमंड्स का विकल्प दिखेगा, उसपर क्लिक करने के बाद आपके सामने कई विकल्प खुल जाएंगे।

स्टेप 3: आपको डायमंड्स के बंडल मिल जाएंगे। अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग डायमंड्स हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी डायमंड का पैक चुन सकते हैं।

स्टेप 4: पेमेंट करने का विकल्प आ जाएगा। आपको यहां से डिटेल्स डालकर पेमेंट करनी होगी।

पेमेंट सफल होने के बाद डायमंड्स आपके अकाउंट में ऐड हो जाएंगे। यह डायमंड्स स्क्रीन के टॉप पर नज़र आएंगे। इन डायमंड्स को आप अलग-अलग जगहों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। खिलाड़ी एलीट पास खरीद सकते हैं क्योंकि इसमें ढेर सारी चीज़ें मिलती हैं। इसके अलावा आप लक रॉयल्स में भी अपना हाथ आजमा सकते हैं।

youtube-cover

बंडल्स, कैरेक्टर्स, पेट्स और अन्य चीज़ें भी आपको गेम के अंदर दिख जाएगी। आप उन्हें भी ट्राय कर सकते हैं। हमेशा ही एक तरह की चीज़ लेने के बजाय आपको हर तरह की चीज़ को खरीदना चाहिए। डायमंड्स को हमेशा ही सोच-समझकर इस्तेमाल करना चाहिए।

App download animated image Get the free App now