Free Fire MAX में सीजन 18 का Booyah Pass कैसे खरीदें?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर महीने नया Booyah Pass रिलीज किया जाता है। आप इन पास को खरीदते हुए कई सारे शानदार इनाम हासिल कर सकते हैं। आपको गेम खेलते हुए सिर्फ मिशन करने होते हैं और अपनी लेवल बढ़ती है। हर एक लेवल पर कुछ अलग इनाम होते हैं। जून 2024 का एलीट पास जारी कर दिया गया है। कई नए खिलाड़ी हाल ही में गेम के साथ जुड़े हैं और ऐसे में उन्हें Booyah Pass खरीदने के तरीके बारे में पता नहीं होगा। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किस तरह से Booyah Pass को खरीदा जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में सीजन 18 का Booyah Pass कैसे खरीदें?

Booyah Pass खरीदना बेहद आसान है। आपको सिर्फ नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और लॉगिन करें।

स्टेप 2: आपके पास पर्याप्त डायमंड्स होने चाहिए। आप डायमंड बटन पर क्लिक करके इसकी खरीदी कर सकते हैं।

स्टेप 3: Booyah Pass का सेक्शन नज़र आएगा, उसे चुनें।

स्टेप 4: आपके पास मुख्य पेज खुल जाएगा, वहां आपको अपग्रेड का बटन दिखेगा, उसे चुनें।

अपग्रेड के बटन पर क्लिक करना होगा
अपग्रेड के बटन पर क्लिक करना होगा

स्टेप 5: दो तरीके के पास मौजूद होंगे। प्रीमियम और प्रीमियम प्लस आपको दोनों में से अपने हिसाब से किसी एक को चुनना है।

Ad

स्टेप 6: कन्फर्म करते हुए डायमंड्स अकाउंट से कट जाएंगे और फिर पास आपको मिल जाएगा। आप मिशन कटे हुए अपनी लेवल बढ़ा पाएंगे।

Booyah Pass में डायमंड्स कितने खर्च होने वाले हैं?

दो तरह के Booyah Pass मौजूद हैं। प्रीमियम पास की कीमत 399 डायमंड्स हैं। इसी बीच प्रीमियम प्लस पास आपको 899 डायमंड्स में मिलेगा। प्लस पास में कुछ अधिक सुविधाएं हैं और आप सीधा 50 लेवल से शुरुआत करते हैं। ऐसे में अगर आपके पास ज्यादा डायमंड्स हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प रह सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications