Free Fire MAX में एलीट पास को काफी ज्यादा महत्व दिया जाता है। एलीट पास के अंदर कई अलग-अलग तरीके के इनाम मौजूद रहते हैं। आपको मिशन्स पूरे करने होंगे और इसके बदले आपको इनाम मिलते रहेंगे। 1 अप्रैल से सीजन 47 का ऐलान पास आया है और अभी आप कुछ आसान स्टेप्स की मदद से डायमंड्स का उपयोग करते हुए सीजन 47 एलीट पास हासिल कर सकते हैं।
Free Fire MAX में सीजन 47 का एलीट पास खरीदने का सबसे आसान तरीका
आपको डायमंड्स खरीदने होंगे क्योंकि डायमंड्स की मदद से ही आप Free Fire MAX में एलीट पास हासिल कर सकते हैं। आप गेम के अंदर मौजूद शॉप से डायमंड्स खरीद सकते हैं और दूसरा विकल्प वेबसाइट है। आप किसी एक वेबसाइट पर जाकर डायमंड्स का टॉप-अप कर सकते हैं। आपको कीमत में भी काफी फर्क दिखाई देगा।
Free Fire MAX में सीजन 47 का एलीट पास किस तरह खरीदें?
डायमंड्स खरीदने के बाद आपको कुछ ही स्टेप्स का पालन करना है और एलीट पास आपके एकाउंट में आ जाएगा:
स्टेप 1: आपको Free Fire MAX को खोलना है और फिर 'Elite Pass' के विकल्प पर क्लिक करना है।
![आपको कोई एक वर्जन को चुनना होगा (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/04/a08f8-16488758412897-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/04/a08f8-16488758412897-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/04/a08f8-16488758412897-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/04/a08f8-16488758412897-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/04/a08f8-16488758412897-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/04/a08f8-16488758412897-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/04/a08f8-16488758412897-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/04/a08f8-16488758412897-1920.jpg 1920w)
स्टेप 2: आपको सीजन 47 का एलीट पास दिखेगा। आपको यहां अपग्रेड के विकल्प पर क्लिक करना है। यहां दो अलग-अलग वर्जन मौजूद होंगे। आपको यहां कोई एक विकल्प चुनना होगा।
![आपको एलीट पास को चुनने के बाद पर्चेस को कंफर्म करना है (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/04/b768e-16488759161234-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/04/b768e-16488759161234-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/04/b768e-16488759161234-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/04/b768e-16488759161234-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/04/b768e-16488759161234-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/04/b768e-16488759161234-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/04/b768e-16488759161234-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/04/b768e-16488759161234-1920.jpg 1920w)
स्टेप 3: आपको अंत में कंफर्म करते हुए एलीट पास को खरीदना है। आपके पास यहां आसानी से एलीट पास आ जाएगा।
एलीट पास आने के बाद सारे मिशन्स खुल जाएंगे। आप यहां मिशन्स पूरे करते हुए बैज हासिल कर सकते हैं और इससे आपको इनाम मिलेंगे।