Free Fire MAX में नाम बदलने का सबसे आसान तरीका क्या है?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में अकाउंट बनाते समय इन-गेम नेम पूछा जाता है और इसे रखने के बाद आप गेम में एंटर हो सकते हैं। हालांकि, समय के साथ खिलाड़ी नए-नए नाम रखने की इच्छा रखते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें अपने मौजूदा नाम को बदलने की जरूरत होती है। कई लोगों को नया नाम रखने के तरीके के बारे में नहीं पता है, वहीं कुछ को तरीका पता है। हालांकि, सही तरह से स्टेप्स याद नहीं हैं। यह आर्टिकल उन खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद रहेगा क्योंकि यह Free Fire MAX में नाम बदलने के तरीके को लेकर बात करने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX में नाम बदलने के लिए किन चीज़ों की जरूरत होती है?

गेम में नाम बदलने के लिए दो चीज़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप स्टोर में जाकर नेम चेंज कार्ड खरीद सकते हैं और उसका उपयोग करके सीधा नाम बदल सकते हैं। इसके अलावा दूसरा तरीका डायमंड्स का है। आप सीधा 390 डायमंड्स की पेमेंट करके नाम में बदलाव कर सकते हैं।


Free Fire MAX में नाम किस तरह से बदलें?

Free Fire MAX में नाम बदलने का तरीका आसान है और आपको सिर्फ इन स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: आपको Free Fire MAX को खोलना है और फिर प्रोफाइल के विकल्प के अंदर जाना होगा।

आपको यहां पर नाम डालना है (Image via Garena)
आपको यहां पर नाम डालना है (Image via Garena)

स्टेप 2: आपको ना के पास डायलॉग बॉक्स खोलने के आयकन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।

Ad

स्टेप 3: आपको यहां पर नया नाम टेक्स्ट फिल्ड में डालना है।

स्टेप 4: आपको बाद में नीचे दिए गए डायमंड्स के बटन पर क्लिक करके पेमेंट करनी है। अगर आपके पास नेम चेंज कार्ड है, तो उसके विकल्प पर क्लिक करना है।

यह प्रोसेस पूरी होते ही नाम में बदलाव हो जाएगा। आपको तुरंत ही गेम में इफेक्ट देखने को मिल जाएगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications