Free Fire में ID बनाते समय खिलाड़ियों को नाम डालने पड़ते हैं। गेम खेलने की शुरुआत में वो सीखने पर ध्यान देते हैं और नाम पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। इसके बावजूद जब खिलाडी अच्छा खेलने लग जाते हैं तो हर कोई बढ़िया नाम रखने की कोशिश करता है। इस वजह से उन्हें रिनेम कार्ड का उपयोग करना होता है। Free Fire में नाम बदलने के लिए आपको 390 डायमंड्स की जरूरत होती है।
इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किस तरह आप Free Fire में अपना नाम बदल सकते हैं।
Free Fire में अपना नाम कैसे बदलें?
इन स्टेप्स का पालन करके आप आसानी से अपना नाम चेंज कर सकते हैं:
स्टेप 1: Garena Free Fire खोलें और प्रोफाइल वाले विकल्प पर जाएं।
![Press on the profile banner](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/63c46-16011772449395-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/63c46-16011772449395-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/63c46-16011772449395-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/63c46-16011772449395-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/63c46-16011772449395-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/63c46-16011772449395-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/63c46-16011772449395-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/63c46-16011772449395-800.jpg 1920w)
स्टेप 2: आपकी प्रोफाइल खुल जाएगी। इसके बाद पिले रंग का नेम चेंज का बटन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
![on the name-change icon](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/7a5ff-16011772625318-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/7a5ff-16011772625318-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/7a5ff-16011772625318-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/7a5ff-16011772625318-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/7a5ff-16011772625318-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/7a5ff-16011772625318-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/7a5ff-16011772625318-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/7a5ff-16011772625318-800.jpg 1920w)
स्टेप 3: एक बॉक्स खुलेगा और यहां पर आपको नया नाम डालना है। टेक्स्ट के लिए दी गयी जगह में नाम डालें और नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
![Enter the new nickname in the text-field](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/4b80c-16011772802147-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/4b80c-16011772802147-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/4b80c-16011772802147-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/4b80c-16011772802147-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/4b80c-16011772802147-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/4b80c-16011772802147-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/4b80c-16011772802147-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/4b80c-16011772802147-800.jpg 1920w)
स्टेप 4: आपका नाम बदल जाएगा। ध्यान रहे कि आपको 390 डायमंड्स की जरूरत होगी।
Free Fire में पेट का नाम कैसे रखें?
पेट का नाम रखना या बदलना काफी आसान है। आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- स्टेप 1: Garena Free Fire खोलें और 'पेट्स' के विकल्प पर क्लिक करें।
- स्टेप 2: पेट टैब में काफी सारे विकल्प खुल जाएंगे।
- स्टेप 3: पेट के नाम के नीचे रिनेम का बटन होगा, उसपर क्लिक करें। एक बॉक्स खुलेगा, उसमें नया नाम डालें।
- स्टेप 4: नाम पेस्ट करें और फिर नीचे दिए बटन पर क्लिक करें
इस तरह से आप अपने पेट का नाम बदल सकते हैं। आपको नाम बदलने के लिए 200 डायमंड्स खर्च करने होंगे।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में खिलाड़ियों के लिए 50 शानदार नाम